अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, इन शेयरों पर रखें नज़र

निफ्टी में भी भारी तेजी

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में हरे निशान में खुला बाजार: सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, इन शेयरों पर रखें नज़र
अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद से घरेलू शेयर बाजारों में शानदार तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक उछलकर 74,859 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 250 अंक चढ़ा। वैश्विक बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल के दो महीने के निचले स्तर पर आने से चौतरफा लिवाली रही।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 876.72 अंक की बढ़त के साथ 74,709.27 अंक पर खुला। और देखते ही देखते 1,026 अंक ऊपर 74,859 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 860.02 अंक (1.16 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 74,692.57 अंक पर था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ इसी सप्ताहांत पर शांति समझौता संभव है। उनके इस बयान के बाद दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है जबकि कच्चा तेल दो महीने के निचले स्तर पर चला गया है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया है। कच्चे तेल में नरमी से घरेलू स्तर पर रुपया अभी 64 पैसे मजबूत है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 250.95 अंक की तेजी के साथ 23,412.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 236.85 अंक यानी 1.02 प्रतिशत ऊपर 23,398.45 अंक पर रहा। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सभी सेक्टरों में लिवाली चल रही है। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, मीडिया, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा ऊपर चल रहे हैं।

विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर फिलहाल साढ़े तीन प्रतिशत ऊपर है। एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और इटरनल में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त है। ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, बीईएल, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े हुए हैं। टेक महिंद्रा पर दबाव है।

Read More रेपो दर में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने स्थिर रखने का किया फैसला

Post Comment

Comment List

Latest News

कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब पेट्रोल पंप पर किसी...
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की
सरकार ने परमाणु ऊर्जा से जुड़ी वस्तुओं के आयात पर माफ किया सीमा शुल्क, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
1.56 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
हार्ट अटैक से पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन : 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख
शहरी सेवा शिविरों में बड़ी राहत : बकाया लीज राशि पर 60% छूट, पुरानी किराए की दुकानों का होगा नियमन