हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, इन शेयरों में दिखेगी तेजी 

बाजार में शुरुआती उछाल

हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, इन शेयरों में दिखेगी तेजी 
अमेरिका-ईरान शांति समझौते और रुपये की मजबूती से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। सेंसेक्स 245 अंक चढ़कर 77,054.40 पर और निफ्टी 68 अंक मजबूत होकर 24,057.30 पर पहुंच गया। बाजार में ट्रेंट और इटरनल के शेयर 3% से अधिक उछले।

मुंबई। अमेरिका-ईरान शांति समझौते से उत्साहित निवेशकों की इस सप्ताह की शुरुआत से जारी लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 271.61 अंक की बढ़त में 77,080.09 अंक पर खुला। बीच में कुछ देर के लिए यह थोड़ी गिरावट में जरूर गया, लेकिन फिर वापसी करने में कामयाब रहा। खबर लिखे जाते समय यह 245.92 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 77,054.40 अंक पर रहा।

अमेरिका और ईरान के बीच 19 जून को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने हैं। समझौते की शर्तें अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना भी शामिल है। इससे निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही रुपये में जारी तेजी से भी शेयर बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा 22 पैसे की बढ़त में 94.38 रुपये प्रति डॉलर पर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 74.80 अंक चढ़कर 24,044.50 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 68.15 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,057.30 अंक पर था। आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी रही। धातु और रियल्टी सेक्टर गिरावट में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल और ट्रेंट के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुए। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और सनफार्मा के शेयर भी फिलहाल एक से दो प्रतिशत तक मजबूत हैं। टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी ऊपर चल रहे हैं। एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और एलएंडटी में अभी निवेशक बिकवाल हैं।

Read More प्रयागराज में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण धरना जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में दो प्रमुख नीतिगत सुधारों की शुरुआत की। इसके तहत महिला...
पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ
राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग
बार्सिलोना मेट्रो में आग से अफरा-तफरी: धुएं से 136 लोग प्रभावित, 39 अस्पताल में भर्ती
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित