लाल निशान में खुले बाजार: सेंसेक्स 74,000 अंक से नीचे उतरा, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

आईटी शेयरों में तेजी

लाल निशान में खुले बाजार: सेंसेक्स 74,000 अंक से नीचे उतरा, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 322 अंक टूटकर 74,000 के स्तर से नीचे 73,945.20 पर खुला। बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर में भारी दबाव देखा गया, जबकि निफ्टी आईटी सूचकांक करीब ढाई फीसदी चढ़ गया। इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसक्स आठ सप्ताह में पहली बार 74 हजार अंक से नीचे लुढ़क गया। सेंसेक्स 322.14 अंक गिरकर 73,945.20 अंक पर खुला। इस साल 07 अप्रैल के बाद पहली बार यह 74 हजार अंक से नीचे उतरा है। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 302.21 अंक (0.41 प्रतिशत) टूटकर 73965.13 अंक पर रहा। आईटी, धातु और रियलटी को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। विशेषकर निफ्टी आईटी सूचकांक करीब ढाई फीसदी चढ़ गया। बैंकिंग, वित्त, एफएमसीजी, स्वास्थ्य और फार्मा समूहों ज्यादा दबाव रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 153.45 अंक गिरकर 23,229.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 99.85 अंक यानी 0.43 प्रतिशत फिसलकर 23,282.75 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर ढाई प्रतिशत और एनटीपीसी का दो प्रतिशत से ज्यादा नीचे चल रहा है। बजाज फिनसर्व और पावरग्रिड के शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा टूट गये हैं। इंडिगो, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।

आईटी कंपनियों में इंफोसिस का शेयर चार प्रतिशत से अधिक और टीसीएस का साढ़े तीन प्रतिशत ऊपर चल रहा है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सवा दो फीसदी और टेक महिंद्रा में डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी है। टाटा स्टील का शेयर भी एक प्रतिशत ऊपर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...