रूपए में जारी गिरावट के बीच लाल निशान में खुला बाजार: आईटी और फार्मा सेक्टरों में तेजी, इन शेयरों पर रखें नज़र

रुपये के कमजोर होने से सेंसेक्स 671 अंक लुढ़का

रूपए में जारी गिरावट के बीच लाल निशान में खुला बाजार: आईटी और फार्मा सेक्टरों में तेजी, इन शेयरों पर रखें नज़र
वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की रिकॉर्ड गिरावट के कारण बुधवार को शेयर बाजार में भारी बिकवाली हावी रही। बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 671 अंक टूट गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 160 अंक गिरकर खुला। आईटी सेक्टर को छोड़कर बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट रही।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये में जारी गिरावट से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी रही। बीएसई का सेंसेक्स 394.36 अंक की गिरावट में 74,806.49 अंक पर खुला और खुलते ही 671 अंक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय यह 301.85 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 74,899 अंक पर था। अमेरिका में बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ने से दुनिया भर में शेयर बाजारों पर दबाव रहा। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट का असर भी निवेश धारणा को प्रभावित कर रहा है। सुबह के कारोबार में रुपया 97 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 160.75 अंक टूटकर 23,457.25 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 91.80 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट में 23,526.20 अंक पर रहा। आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। बैंकिंग, वित्त, रसायन, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर फिलहाल पौने तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का ढाई प्रतिशत से ज्यादा नीचे है। इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयर अभी ऊपर चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना