जालंधर की मैट्रेस फैक्ट्री में लगी भीषण आग: धुएं का गुबार छाया, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, बुझाने का प्रयास जारी
शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका
पंजाब के जालंधर स्थित बस्ती पीरदाद रोड पर मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैली आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां जुटीं। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।
जालंधर। जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मैट्रेस और फोम जैसे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी सामने नहीं आई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Sep 2026 19:02:29
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...

Comment List