त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 

तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। कोटा रेल मंडल के पास हुए इस हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से दो कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित रहा।

नई दिल्ली। नई दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, हादसा कोटा रेल मंडल के अंतर्गत लूणीरिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना होने के कुछ देर बाद सुबह करीब 5:20 बजे बी-1 कोच में आग लग गई। सूचना मिलते ही गार्ड ने लोको पायलट को सतर्क किया और ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में पहुंचाया। आग की चपेट में आने से दो कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड, रेलवे अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद