मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा

युवाओं से राजनीति बदलने का किया आह्वान

मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
इस्लामिक स्कॉलर डॉ. कल्बे रुशेद रिजवी ने जौनपुर में कहा कि पीओके हमेशा भारत का रहेगा। उन्होंने वक्फ और मंदिर भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई, सोनम वांगचुक के अनशन और विकासवादी राजनीति का समर्थन किया।

जौनपुर। विश्व विख्यात इस्लामिक स्कॉलर मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद रिजवी ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का था भारत का है और भारत का ही रहेगा। डॉक्टर रिजवी ने गुरुवार शाम को यहां बाजार भुआ स्थित मीर बहादुर अली इमामबाड़े में मजलिस अलम नौचंदी में सवाददाताओं से कहा कि हम ईश्वर, अल्लाह, गॉड ,भगवान को अपने तरीके से याद कर पूजा अर्चना कर सकते हैं लेकिन जो लोग कह रहे हैं कि अपने पूर्वजों की परंपरा को अपनाये। उन्होंने कहा कि वो शायद भूल गए कि हम सब आदम और हौव्वा की औलाद हैं।

पीओके पर उन्होंने कहा, "वो कल भी हमारा था आज भी हमारा है और कल भी हमारा रहेगा। आज सरहद के उस पार जिस तरह से पाकिस्तान की फौज वहां की आवाम पर जुल्म ज्यादती के साथ साथ लोगों का खून बहा रही है वह पूरी दुनिया देख रही है अब वो दिन दूर नहीं जब पीओके की आवाम भी हिंदुस्तान के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ने का काम करेगी।" उन्हाेंने कहा कि आज ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरुमध्य को बंद करने से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा तो सरकार परेशान हो गई पर लोग शायद ये भूल गए की तमाम प्रतिबंध के बावजूद विगत 40 वर्षों से ईरान जैसा छोटे से मुल्क ने कैसी अपनी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ सुपर पावर अमेरिका और इजरायल से अपना हक पाने के लिए जद्दोजहद करके सुपर पावर अमेरिका को टक्कर दे रहा है। 

आज जब उसके देश की अस्मिता पर हमला करके उनके सुप्रीम लीडर की अयातुल्लाह ख़ामेनेई सहित सैकड़ों लोगों की हत्या कर अंतरराष्ट्रीय कानून के सरेआम धज्जियां उड़ाई तो पूरी दुनिया खामोश कैसे रह सकती है। उन्होंने कहा कि श्री खामेनेई के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे तो सभी हैरान रह गए लेकिन वो शायद ये भूल गए कि ईरान के लोग अपना खून तो बहा देंगे पर किसी ज़ालिम के सामने सर नही झुकायेंगे, क्योंकि ये दर्स उन्होंने ने कर्बला से सीखा है। आज दुनिया के करोड़ के दिलों में जिंदा है शहीद अली खामनेई जिन्होंने ज़ालिम के सामने सर नहीं झुकाया और अपने परिवार के साथ कुर्बानी दे कर जो मिसाल कायम किया है जो क़यामत तक लोग याद रखेंगे।

डॉ रिजवी ने कहा कि मैं कभी अन्ना हजारे के आंदोलन में बाबा रामदेव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने बैठे थे। आज उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी आमरण अनशन पर कहा कि उनका अनशन लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है। उम्मीद है कि सरकार उसे पर विचार करेगी और देश के हित में फैसला लेते हुए जल्द से अनशन समाप्त करवाने का काम करेगी क्योंकि उनकी ये मांग उन छात्र छात्राओं से है जो लगातार पेपर लीक के चलते परेशान हो रहे है।

Read More कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दम! प्रधानमंत्री मोदी ने गुलवीर, अंकुश, उन्नति और नरेंद्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जिस तरह से राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला सामने आया है उसे सभी की आस्था को ठेस पहुंचाई है चाहे वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार का मामला हो या अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मामला हो दोनों ही लोगो की आस्था पर चोट पहुंचआती है है ऐसे में सरकार को चाहिए की जाँच में जो दोषी पाया जाये उसे कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।

Read More संजय राउत ने शिंदे-भाजपा गठबंधन पर साधा निशाना : प्रशासन में भ्रष्टाचार फैलाने का लगाया आरोप, कहा- मंदिर में हेराफेरी जैसे सनसनीखेज दावों ने खोले टकराव के कई मोर्चे

उन्होंने वर्तमान देश की राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में अब हिंदू मुस्लिम का एजेंडा काम नहीं करेगा ,क्योंकि देश एवं प्रदेश का युवा समझदार है और वो अपने भविष्य को संवारने के साथ साथ देश को आगे बढ़ाने का काम करेगा। ये सही है कि सभी राजनैतिक दल अब जातिगत समीकरण को देखते हुए अपनी रणनीति बनाकर जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे है ऐसे में यूपी का होने वाला विधानसभा चुनाव देश की राजनीतिक को बदलने का काम करेगा।

Read More रोम में लेबनान-इजरायल के बीच सातवें दौर की वार्ता शुरू, अमेरिकी मध्यस्थता में सीमा तनाव कम करने पर अहम चर्चा

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी पर उन्होंने कहा कि देश का संविधान उनको इजाजत देता है कि वह तलाक देने के बाद किसी से भी शादी कर सकते हैं और जो लोग उन्हें लव जिहाद का आइडियल बना कर बात कर रहे है वह सरासर गलत है उनकी तीसरी पत्नी क्रिश्चियन है और उन्होंने अपनी अन्य पत्नियों को तलाक देकर उनकी रज़ामंदी से ही शादी किया है ऐसे में उन पर सवाल उठाना गलत है । मौलाना रिजवी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है, क्योंकि दुनिया जिस तरह से आगे बढ़ रही है उसमें भारत की एक अरब 40 करोड़ की जनता महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन