भाजपा नेता के अवैध पीजी पर कार्रवाई से बच रही एमसीडी : मामले में हो निष्पक्ष जांच, भारद्वाज ने कहा- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए बर्दाश्त

भाजपा का प्रभावी शासन होने के कारण नहीं की निर्माण के खिलाफ कार्रवाई

भाजपा नेता के अवैध पीजी पर कार्रवाई से बच रही एमसीडी : मामले में हो निष्पक्ष जांच, भारद्वाज ने कहा- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए बर्दाश्त
आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर सत्य निकेतन में अवैध पीजी चलाने और सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार साल पुरानी शिकायतों के बावजूद एमसीडी ने कार्रवाई नहीं की। भारद्वाज ने एमसीडी, डीडीए और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनिल शर्मा पर सत्य निकेतन में अवैध पीजी संचालित करने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि शर्मा के रसूख के चलते दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उनके अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आप प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंबेडकर कल्याण समिति ने करीब चार साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखित शिकायत देकर सत्य निकेतन और मोती बाग में सरकारी जमीन पर कब्जा करने तथा अवैध पीजी निर्माण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सितंबर 2022 में आप विधायक की ओर से भी यही शिकायत दिल्ली के उपराज्यपाल और निगम को भेजी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

आप नेता ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से निगम पर भाजपा का प्रभावी शासन होने के कारण भाजपा विधायक के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन में शर्मा के अवैध पीजी से जुड़े सबूत सामने आने के बाद भी निगम कार्रवाई से बच रहा है। भारद्वाज ने कहा कि अवैध निर्माण एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आता है और निगम को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम, डीडीए और दिल्ली पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए तथा सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन अपने नेताओं के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती।

Tags: mcd

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, पुलिस में मामला दर्ज राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, पुलिस में मामला दर्ज
राजेश्चवर सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। जानकारी मिलने पर आयुक्त ने सोशल मीडिया के...
पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय
सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
केन्द्र सरकार ने खोला 2 हजार पार यूपीआई पर शुल्क का रास्ता : कांग्रेस ने सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- जनता की जेब पर पड़ेगा बोझ
डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज
इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग, पायलट ने लिया गो-अराउंड