भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला

चक्की पर पिसाई के पैसों को लेकर हुआ विवाद

भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में महज 5 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मेहगांव क्षेत्र में आटा पिसाई के पैसे को लेकर हुई कहासुनी के दौरान चक्की संचालक ने ग्राहक धान सिंह भदौरिया का कान दांत से काट लिया। घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिण्ड। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में पांच रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चक्की मालिक ने एक ग्राहक का कान काट लिया। यह घटना कल शाम खैरियातोर मोड़ स्थित चक्की पर पिसाई के पैसों को लेकर हुए विवाद में चक्की मालिक ने ग्राहक का कान दांत से काट लिया। हमले में ग्राहक मौरोली गांव निवासी धान सिंह भदौरिया के कान का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया। घायल ने मेहगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धान सिंह भदौरिया ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने खैरियातोर मोड़ पर स्थित पप्पू ओझा की चक्की पर साढ़े 37 किलो गेहूं पिसवाने के लिए दिए थे। कल शाम जब वह आटा लेने पहुंचा तो उसे करीब 36 किलो आटा वापस दिया गया। इसी दौरान पिसाई के पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, चक्की संचालक ने पिसाई के बदले 45 रुपए मांगे थे जबकि धान सिंह ने 40 रुपए दिए। पांच रुपए न देने को लेकर चक्की मालिक और ग्राहक के बीच तीखी बहस हुई। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और गुस्से में संचालक ने ग्राहक धान सिंह के कान को दांत से काट लिया।

घायल धान सिंह ने बताया कि हमले में उसके कान के निचले हिस्से का एक भाग कटकर अलग हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा और आरोपी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मेहगांव थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू की है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया युवक का कान काटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: bhind

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार
अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को ननिहाल आया हुआ था। सुबह वह परिवार को शौच जाने का...
कूड़े-कचरे में लगाई आग बनी आफत : वाराणसी में धधका सीएनजी पंप, 45 फीट तक उठी लपटें
राज्यपाल बागडे से राज्यसभा सदस्य पूनियां ने की शिष्टाचार भेंट
भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
ब्रिटेन में पटरी पर मौत का मंजर : 2 ट्रेनों की टक्कर, एक ट्रेन चालक सहित 2 लोगों की मौत; 89 लोग घायल
मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, कहा- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार
फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत