मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर

अंतरिक्षण उद्योग में कदम रखने का साहस दिखाने के लिए दी बधाई

मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
मोदी ने 20 अंतरिक्ष स्टार्टअप के सीईओ व संस्थापकों से मुलाकात कर निजी क्षेत्र की भागीदारी को नई गति दी। उन्होंने कहा कि भारत के पास वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में नेतृत्व का बड़ा अवसर है। मोदी ने स्टार्टअप्स से नई तकनीकों के उपयोग, कृषि-पर्यावरण जैसे क्षेत्रों से सहयोग और युवाओं में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार पहले सेवा तीर्थ में अंतरिक्ष क्षेत्र के 20 स्टार्टअप कंपनियों के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) और संस्थापकों के साथ बातचीत की और अंतरिक्षण उद्योग में कदम रखने का साहस दिखाने के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने के सरकार के दृष्टिकोण को बल मिला है। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र के इन नये नेताओं को नए क्षेत्र में साहस दिखाने और पहल करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उद्योग द्वारा दिखाए गए विश्वास ने उस दृष्टिकोण को मजबूत किया है, जिसके तहत भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोला गया था।

मोदी ने कहा कि कई देश या तो अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं हैं या वहां ऐसा करने की इच्छा नहीं है। इससे भारत के पास वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी स्थिति को तेजी से मजबूत करने का एक बड़ा अवसर है। इस चर्चा में रॉकेट एवं पुन: प्रयोज्य सेमी-क्रायोजेनिक प्रक्षेण यानों, वैमानिक इलेक्ट्रानिक्स, उपग्रह, उन्नत प्रणोदन प्रणाली, अंतरिक्ष एवं रक्षा खुफिया, अंतरिक्ष में तैर रहे मलबे को हटाने, एआई आधारित अतिस्थानिक मौसम एवं जलवायु आसूचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन स्टार्टअप  के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के समर्थन और विश्वास के प्रति आभार जताते हुए देश के अंतरिक्ष उद्योग में निजी उद्यमों के कामों में हो रही  प्रगति और क्षेत्र के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि देश में स्वदेशी क्षमताओं और आवश्यक तकनीकों के विकास के लिए उन्होंने काफी समय और प्रयास लगाया है।  उन्होंने बताया कि उनकी टीमें अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी लगन और ²ढ़ संकल्प के साथ काम कर रही हैं।

स्टार्टअप इकाइयों के कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलने के निर्णय से उद्योग में काफी उत्साह पैदा हुआ और नए अवसरों के द्वार खुले। उन्होंने यह भी बताया कि कई देशों की कंपनियां भारत के उभरते निजी अंतरिक्ष उद्योग द्वारा विकसित तकनीकों को अपनाने और उनका उपयोग करने में रुचि दिखा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष कंपनियों को अपनी तकनीकों के नए उपयोग और अनुप्रयोगों की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह विचार किया जाना चाहिए कि अंतरिक्ष तकनीक किस प्रकार आम लोगों के जीवन को आसान बना सकती है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनियों और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों के बीच अधिक सहयोग का सुझाव दिया। उदाहरण के लिए, अंतरिक्ष मलबे पर काम करने वाली कंपनियां पर्यावरण संगठनों के साथ मिलकर अपनी तकनीकों को बड़े स्तर पर लागू कर सकती हैं। इसी प्रकार, कृषि क्षेत्र के साथ काम करने वाली अंतरिक्ष तकनीक कंपनियां कृषि विश्वविद्यालयों और संबंधित विभागों के साथ सहयोग कर किसानों को बेहतर और अधिक सूचित निर्णय लेने तथा उनकी उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री ने ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र और वातावरण विकसित करने का आह्वान किया, जहां जब भी दुनिया अंतरिक्ष क्षेत्र के बारे में सोचे, तो उसकी नजर भारत की ओर जाए। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक प्रतिभाओं, कंपनियों और निवेश को देश की ओर आकर्षित करने वाला चुंबक बन सकता है। उन्होंने अटल टिकरिंग लैब्स के साथ भी अधिक निकट सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे कम उम्र से ही बच्चों में अंतरिक्ष क्षेत्र के प्रति जिज्ञासा और रुचि पैदा करने में मदद मिलेगी। इस बातचीत में स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सेल ,ध्रुव स्पेस, गैलेक्सआई, पियरसाइट, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस, दिगंतरा , सैटश्योर , सुहोरा टेक्नोलॉजीज , मनस्तु स्पेस, एस्ट्रोबेस टेकमी2स्पेस, व्योमिक , कॉसमॉसर्व स्पेस, ऑर्बिटएआईडी एयरोस्पेस, स्काईसर्व (हाइस्पेस), सेरेन्डिपिटी स्पेस, वासर लैब्स तथा मिस्टीओ के प्रतिनिधि शामिल थे।

Read More बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत

 

Read More कांग्रेस ने ई-20 नीति को बताया जनविरोधी और अदूरदर्शी, जयराम ने कहा- जनता को सड़क और रसोई, दोनों जगह चुकानी पड़ रही कीमत

Read More सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: जन कौशल केंद्रों से युवाओं को मिलेगी एआई और आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, करियर को मिलेगी नई दिशा

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग की बड़ी मांग! कुशल-अर्द्धकुशल-अकुशल वर्गीकरण और जोखिम भत्ते की सुविधा देने की अपील, पीड़ित परिवारों को 30 लाख की आर्थिक सहायता
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सीवर हादसों के 1223 पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मुआवजा राशि उपलब्ध कराई...
यूएई के मंत्री से सीआईआई राजस्थान की अहम बैठक, राजस्थान में निवेश और सीमा पार व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर मंथन
राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी
रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर सवाल, हथियारों की कमी से यूरोप और एशिया के सहयोगी चिंतित
मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
ITPI के शासी मंडल नामांकन पर विवाद: NSUI ने बताया नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी