मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक

'मेलोडी' टॉफी का दिखा जादू

मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले 'मेलोडी' टॉफी के उपहार का वीडियो शेयर करते ही शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर हुआ। लाल निशान में कारोबार कर रहा पारले इंडस्ट्रीज का शेयर महज 6 मिनट में करीब 6 प्रतिशत उछलकर ₹5.24 पर पहुंच गया।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो समाने आने के बाद बुधवार को एफएमसीजी कंपनी पारले इंडस्ट्रीज का शेयर छह मिनट में छह प्रतिशत उछल गया। कंपनी का शेयर पिछले कारोबारी दिवस पर पांच रुपये पर बंद हुआ था। आज यह 4.95 रुपये पर खुला और दोपहर तक लगातार लाल निशान में रहा। सुबह के कारोबार में एक समय यह 4.84 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था। दोपहर 12.16 बजे यह 4.95 रुपये पर था और अगले छह मिनट में 5.86 प्रतिशत बढ़कर 5.24 रुपये पर पहुंच गया। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें मोदी भी उनके साथ हैं। इटली की प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में दिखाया है कि उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री से क्या उपहार मिला है। यह पारले की मेलोडी चॉकलेटी टॉफी का एक पैकेट है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में अचानक उछाल दर्ज किया गया। खबर लिखे जाते समय कंपनी का शेयर 5.25 रुपये पर था। कंपनी की स्थापना हाउस ऑफ पारले प्रोडक्ट्स नाम से साल 1928 में मुंबई के विले पार्ले में हुई थी और पहली फैक्ट्री 1929 में लगी। इसके संस्थापक मोहनलाल दयाल गुजरात के वलसाड के निकट पार्डी के रहने वाले थे और काम की तलाश में मुंबई आये थे। वह पेशे से दर्जी थे, लेकिन उस काम में मुनाफा कम होने के कारण उन्होंने कॉन्फेक्शनरी के क्षेत्र में हाथ आजमाया।

साल 1939 में कंपनी ने पारले ग्लूको के नाम से बिस्कुट बनाने शुरू किये, जो 1980 के दशक में पारले-जी बन गया। साल 1942 में मोनैको के नाम से नमकीन क्रैकर, 1956 में चीजङ्क्षलग्स, 1963 में किस्मी, 1966 में पॉपिन्स और 1972 में क्रैकजैक बाजार में आया। चॉकलेटी मेलोडी साल 1983 में और मैंगो बाइट साल 1989 में पेश किया गया था। साल 1986 में हाइड एंड सीक बिस्कुट और साल 2000 के बाद 20-20 बटर कुकीज तथा मैजिक्स बाजार में आये। कंपनी के इस समय 40 से ज्यादा ब्रांड बाजार में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ
सिंह ने दक्षिण कोरिया दौरे में रक्षा, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती दी। सियोल में दक्षिण कोरियाई...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड का निर्णय, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया
बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
जवाहर नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब परिवहन मामले में वांछित आरोपी पंकज पारवानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी, 80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत
जयपुर में शीघ्र शुरू होगी सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा : सारथियों को मिलेगा स्वामित्व, लाभांश और सुरक्षित किफायती सेवा