‘मोदी कथा’ पुस्तक का 17 सितंबर को होगा विमोचन, अर्जुन राम मेघवाल करेंगे लोकार्पण
मानवीय पहलुओं को सामने लाएगी पुस्तक
नई दिल्ली। पत्रकार एवं लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्नवाल लिखित और प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित नई पुस्तक ‘मोदी कथा’ का औपचारिक विमोचन 17 सितंबर को नई दिल्ली में किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पुस्तक का विमोचन करेंगे।
जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के समवेत सभागार में शाम पांच बजे इस समारोह की अध्यक्षता आईजीएनसीए के अध्यक्ष राम बहादुर राय करेंगे। यह पुस्तक लगभग 25 वर्षों की वास्तविक घटनाओं और संस्मरणों के जरिये प्रधानमंत्री के राजनीतिक पहलुओं से इतर उनके संवेदनशील और मानवीय पक्ष को सामने लाती है।
लेखक का कहना है कि इनमें उल्लिखित कहानियां यह बताती हैं कि शासन केवल नीतियों और सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जमीनी स्तर पर लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं को समझना भी शामिल है।

Comment List