मोदी जी-20 सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना : पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा सम्मेलन, कहा- वसुधैव कुटुम्बकम के आधार पर रखेंगे भारत का नजरिया

मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना

मोदी जी-20 सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना : पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा सम्मेलन, कहा- वसुधैव कुटुम्बकम के आधार पर रखेंगे भारत का नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने तीन दिन की दक्षिण अफ्रीका यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में पहली बार हो रहे इस सम्मेलन में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दृष्टिकोण से वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जी-20 संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह दक्षिण अफ्रीका की 3 दिन की यात्रा पर रवाना हो गए। दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रस्थान करने से पहले मोदी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि, जी-20 शिखर सम्मेलन पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा है, इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है और वह इस सम्मेलन में 'वसुधैव कुटुंबकम के दृष्टिकोण के आधार पर भारत की बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि, यह वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अच्छा अवसर होगा और वह शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने तथा अनेक वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत को लेकर उत्सुक हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर जोहान्सबर्ग जा रहे श्री मोदी की, यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है। श्री मोदी ने कहा, यह एक खास सम्मेलन होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला  जी-20 सम्मेलन होगा। वर्ष 2023 में  जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ जी-20 का सदस्य बन गया था। 

उन्होंने कहा कि, यह सम्मेलन महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का एक मौका होगा। इस वर्ष के  जी-20 की थीम 'एकजुटता, समानता और स्थिरता रही है, जिसके जरिए दक्षिण अफ्रीका ने  भारत और ब्राजील में हुए पिछले सम्मेलनों के परिणामों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, मैं सम्मेलन में 'वसुधैव कुटुम्बकम और एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य के हमारे विजन के हिसाब से भारत का नजरिया पेश करूँगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, वह सदस्य देशों के नेताओं के साथ अपनी बातचीत तथा सम्मेलन से इतर भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण मंच (इबसा) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि जोहान्सबर्ग में शनिवार और रविवार को जी-20 देशों के नेताओं का 20वां सम्मेलन हो रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार चौथे वर्ष किसी विकासशील देश में हो रहा है।

Read More राहुल-खड़गे ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही, कहा-पार्टी युवा निडर साथियों के साथ मजबूती से खड़ी

जी-20 के सदस्यों में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत तथा विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती हैं। जी-20 में 19 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और 2023 से अफ्रीकी संघ शामिल हैं। 

Read More रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खोले कई राज, कहा गोला-बारूद चाहिए, सवारी नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
पश्चिम एशिया संकट के बीच फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान (AI 916D) मंगलवार सुबह दिल्ली...
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले