किर्गिस्तान में मोदी-पेजेशकियान की पहली आमने-सामने बैठक: युद्ध के बीच ईरान के साथ भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, होर्मुज नाकेबंदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक

किर्गिस्तान में मोदी-पेजेशकियान की पहली आमने-सामने बैठक: युद्ध के बीच ईरान के साथ भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, होर्मुज नाकेबंदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की। इस बैठक में पश्चिम एशिया के तनाव, होर्मुज क्षेत्र में ईरान की नाकेबंदी और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा हुई। मोदी ने आर्मेनियाई प्रधानमंत्री से भी द्विपक्षीय बातचीत की।

बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की। फरवरी में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने बैठक बताई जा रही है। बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज क्षेत्र में ईरान की नाकेबंदी से जुड़े घटनाक्रम को देखते हुए इन मुद्दों पर बातचीत की संभावना जताई जा रही है। ईरानी दूतावास ने भी दोनों नेताओं की मुलाकात और बातचीत की पुष्टि की है।

बिश्केक रवाना होने से पहले पेजेशकियान ने कहा था कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी हमले का जवाब पूरी ताकत और दृढ़ता से देगा। उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए देशों के बीच सहयोग को जरूरी बताया। मोदी ने सम्मेलन के दौरान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, फार्मा, विज्ञान-तकनीक, शिक्षा और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पश्चिम एशिया समेत वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। इसके अलावा वह किर्गिस्तान में विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय