मोदी भी लें पेपर लीक की जिम्मेदारी : युवाओं की मांगों को दबाने के लिए किया लाठीचार्ज, प्रियंका ने कहा- किसी दोषी को नहीं मिली सजा

गंभीर मामलों की जिम्मेदारी लेने से बच रहे

मोदी भी लें पेपर लीक की जिम्मेदारी : युवाओं की मांगों को दबाने के लिए किया लाठीचार्ज, प्रियंका ने कहा- किसी दोषी को नहीं मिली सजा
गांधी ने पेपर लीक मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 152 पेपर लीक के बावजूद किसी दोषी को सजा नहीं मिली। सरकार संसद चलाने में विफल रही है और युवाओं की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज व आंसू गैस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी को सजा नहीं मिली और इसकी जिम्मेदारी मोदी को लेनी चाहिए। वाड्रा ने गुरुवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि देश के लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकार के सांसद ही संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संसद चलाने में विफल रही है और युवाओं की जायज मांगों को दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। उनका कहना था कि 152 पेपर लीक होने के बावजूद किसी दोषी को सजा नहीं मिली, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को इसकी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए।

 

Tags: paper

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष को नीट मुद्दे पर संसद में बहस की खुली चुनौती दी...
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग
राजस्थान के बांधों में जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में 75.6 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी
विदेशी चुनावी हस्तक्षेप पर फ्रांस का कड़ा प्रहार: निगरानी के लिए बनेगा स्वतंत्र आयोग, कानून होगा और सख्त
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा