मोदी ने राजद पर साधा निशाना : एनडीए से पहले का शासनकाल जंगलराज, कहा- पंजा और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बनाया पलायन का प्रतीक
लोगों ने जंगलराज का सफाया किया
यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी।
सीवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पिछड़ेपन को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा और कहा कि पंजा और लालटेन के शिकंजे ने प्रदेश का पलायन का प्रतीक बना दिया था। मोदी ने बिहार के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से पहले के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज का सफाया किया है।
यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा और कहा कि जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया, उसको पंजे (कांग्रेस) और लालटेन (आरजेडी) के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।

Comment List