मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कांग्रेस के कार्यकाल में हिन्दू ग्रोथ रेट का नाम देकर हिन्दुओं को किया बदनाम, इनसे मुक्त होकर देश भर रहा है ऊंची उड़ान 

भारत रेट ऑफ ग्रोथ को पूरी दुनिया देख रही है

मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कांग्रेस के कार्यकाल में हिन्दू ग्रोथ रेट का नाम देकर हिन्दुओं को किया बदनाम, इनसे मुक्त होकर देश भर रहा है ऊंची उड़ान 

भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल में मेक इन इंडिया अभियान के बल पर भारत रेट ऑफ ग्रोथ को पूरी दुनिया देख रही है और मान रही है। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर हमले करते हुये कहा कि गांधी परिवार के आर्थिक कुप्रबंधन और गलत नीतियों के कारण पूरे हिन्दू समाज को दोषी ठहराया गया और विकास दर में आयी गिरावट को 'हिन्दू ग्रोथ रेट नाम देकर दुनिया में बदनाम किया गया। मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुयी चर्चा का उत्तर देते हुये कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में लाइसेंस परमिट की व्यवस्था कर दी गयी थी, जिसके कारण देश विनिर्माण में पीछे हो गया और इसके कारण विकास दर में भारी कमी आ गयी जिसका नाम हिन्दू ग्रोथ रेट दे दिया गया और इस तरह से हिन्दुओं को बदनाम करने का काम किया गया। कांग्रेस का काम लटकाना, अटकाना और भटकाना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल में मेक इन इंडिया अभियान के बल पर भारत रेट ऑफ ग्रोथ को पूरी दुनिया देख रही है और मान रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक पूर्व वित्त मंत्री ने माना था कि लाइसेंस परमिट के बिना कोई काम नहीं होता और उन्होंने ये भी कहा था कि लाइसेंस परमिट बिना रिश्वत के नहीं होता है। इस सदन में कांग्रेस के एक माननीय सदस्य मौजूद हैं, जिनके पास खुद के पैसे थे और वो कार खरीदना चाहते थे, लेकिन 15 साल तक उन्हें कार खरीदने के लिए इंतजार करना पड़ा था, वो भी कांग्रेस के ही राज में। कांग्रेस के कालखंड में अटकाना-भटकाना और लटकाना उनकी संस्कृति बन गई थी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इस कल्चर से मुक्ति पाने के लिए हमने प्रगति नाम की व्यवस्था बनाई और मैं स्वयं नियमित रूप से इस प्रगति प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की विस्तार से निगरानी करता हूं। विकासशील से विकसित की यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर से गुजरती है और हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व को समझते हुए इस पर बल दिया है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर की बात होती है, तो ये भी जरूरी है कि वो समय से पूरे हों। कांग्रेस के पंजे से मुक्त होकर देश ऊंची उड़ान भी भर रहा है। कांग्रेस के लाइसेंस राज और उसकी कुनीतियों से बाहर निकलकर हम मेक इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। पूरी दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को पहचानने लगी है, दुनिया हमें तेज गति से आगे बढऩे वाले देश के रूप में देख रही है और हर भारतीय को इस बात का गर्व है। हम अपनी अर्थव्यवस्था का विस्तार कर रहे हैं। जब प्रगति की राह पर देश चल पड़ा है, विकास की नई ऊंचाइयों को देश अर्जित कर रहा है, तब हम सबकी भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारों में विरोध होना लोकतंत्र का स्वभाव है, नीतियों का विरोध होना लोकतंत्र की जिम्मेदारी भी है, लेकिन घोर विरोधवाद, घोर निराशावाद और अपनी लकीर लंबी किए बिना दूसरे की लकीर छोटी करने की कोशिशें  विकसित भारत में रुकावट बन सकती है।  मैं उससे मुक्त होना होगा, हमें आत्ममंथन करना होगा और निरंतर मंथन करना होगा।

Read More भाजपा-शिवसेना शिंदे ने दूर किए मतभेद, नगर निकाय चुनावों में एकजुट होकर करेंगे मुकाबला 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई