तुर्की में एक टन से ज्यादा नशीले पदार्थ जब्त, 144 तस्कर गिरफ्तार, तलाशी अभियान जारी

तुर्की में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

तुर्की में एक टन से ज्यादा नशीले पदार्थ जब्त, 144 तस्कर गिरफ्तार, तलाशी अभियान जारी

तुर्की में 10 दिन चले अभियानों में पुलिस ने 1.24 टन नशीले पदार्थ, 18.3 लाख गोलियां जब्त कर 144 तस्करों को हिरासत में लिया।

इस्तांबुल। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोमवार को घोषणा की कि तुर्की पुलिस ने पिछले 10 दिनों में देश भर में चलाये गये अभियानों में 1.24 टन नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 144 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

येरलिकाया ने एक्स पर एक बयान में कहा कि इन छापों के दौरान पुलिस ने 18.3 लाख नशे की गोलियां भी जब्त कीं। मंत्री ने बताया कि 24 प्रांतों में चलाए गये इन अभियानों का समन्वय मुख्य सरकारी वकीलों और एंटी-नारकोटिक्स इकाइयों ने किया था। 

तुर्की ने हाल के वर्षों में ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। यूरोप और एशिया के बीच इसकी रणनीतिक स्थिति, साथ ही व्यस्त सीमा क्रॉसिंग और सीमा शुल्क के दरवाजों के कारण यह तस्करों के लिए एक प्रमुख रास्ता बन गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार,  900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी  विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी हुई। वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स...
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट