मुद्रा योजना ने युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लाभकारी सिद्ध हुई योजना, मोदी ने आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण पर दिया जोर

सही अवसर मिलने पर लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं

मुद्रा योजना ने युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लाभकारी सिद्ध हुई योजना, मोदी ने आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 साल पूरे होने पर इसे युवाओं के लिए “आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम” बताया। 2015 में शुरू इस योजना ने बिना गारंटी ऋण देकर लाखों छोटे उद्यमियों को सशक्त किया। मोदी ने कहा, सही अवसर मिलने पर युवा देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, जिससे जमीनी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि इस योजना ने युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर अपने संदेश में कहा कि 11 वर्ष पहले शुरू की गई यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बेहद लाभकारी सिद्ध हुई है। वर्ष 2015 में शुरू की गयी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्यमों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराना है, विशेषकर नए उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को ध्यान में रखते हुए। मोदी ने कहा कि इस योजना की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर मिलने पर लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने अपने संदेश में एक संस्कृत श्लोक भी साझा करते हुए आत्मज्ञान, पहल, धैर्य और धर्म के प्रति प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस योजना ने लाखों छोटे उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है, जिससे अनौपचारिक उधारी पर निर्भरता कम हुई है और जमीनी स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सरकार आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को देश की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार के रूप में आगे बढ़ा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार