ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में हो मेरी भागीदारी: मोजतबा खामेनेई का नया नेता बनना अस्वीकार्य, ट्रंप बोले- अमेरिका को फिर से युद्ध के मैदान में आना पड़ेगा

आधिकारिक तौर पर नामों को मंजूरी दी जाएगी  

ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में हो मेरी भागीदारी: मोजतबा खामेनेई का नया नेता बनना अस्वीकार्य, ट्रंप बोले- अमेरिका को फिर से युद्ध के मैदान में आना पड़ेगा

ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता के चयन में उनकी भागीदारी हो। अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को नेता बनाए जाने का विरोध किया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर नया नेता पुरानी नीतियां जारी रखता है, तो अगले 5 वर्षों में फिर युद्ध की नौबत आ सकती है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी होनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि दिवंगत ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का ईरान का नया नेता बनना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, इस नियुक्ति में मेरी भागीदारी होनी ही चाहिए। खामेनेई का बेटा मुझे मंजूर नहीं है।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान किसी ऐसे नए नेता का चयन करता है, जो खामेनेई की नीतियों को ही जारी रखता है', तो अमेरिका को अगले 5 वर्षों के भीतर फिर से युद्ध के मैदान में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ईरान के कहा था कि  सर्वोच्च नेता के पद के लिए कई काबिल लोगों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही आधिकारिक तौर पर उनके नामों को मंजूरी दी जायेगी।  

Tags: supreme

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल