चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला

चांद पर फिर गूंजेंगे इंसानी कदम

चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
आर्टेमिस-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर उतारने की तैयारी तेज कर रहा है। एलन मस्क की स्पेसएक्स और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन चंद्रमा पर उतरने वाले यान विकसित कर रही हैं। मिशन के तहत रोवर और भविष्य में स्थायी मानव उपस्थिति के लिए उपकरण भी पहुंचाए जाएंगे।

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आर्टेमिस-चार मिशन के तहत 2028 में चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की अपनी योजना की तैयारी कर रहा है। नासा के प्रशासक जेरेड आइजैकमैन के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी निर्धारित समय-सीमा पर अपनी तैयारी को पूरा करने के लिए काम में तेजी ला रही है और तकनीकी आवश्यकताओं में संशोधन कर रही है। आइजैकमैन ने संवाददाताओं से कहा, हम 2028 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित और सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर वापस उतारने के आर्टेमिस-चार मिशन की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं। जब 2028 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर पहला कदम रखेंगे, तब वहां रोवर और स्थायी मानव उपस्थिति स्थापित करने के शुरुआती उपकरण उनके इंतजार में होंगे।

नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के प्रबंधक जेरेमी पार्सन्स ने बताया कि चंद्रमा पर उतरने वाले मॉड्यूल का विकास दो निजी कंपनियां समानांतर रूप से कर रही हैं। इनमें एक प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क की स्पेसएक्स और दूसरी जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन शामिल हैं। पार्सन्स ने कहा, हमारी आर्टेमिस टीम पूरी तरह से योजना को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है, ताकि हम 2028 की समय-सीमा के भीतर (चंद्रमा पर) कदम रख सकें.) नासा इस बात का फैसला लेने के लिए जितना हो सके उतना इंतजार करेगा कि कौन सा दल (क्रू) वहां उतरेगा लेकिन हमारे दोनों ही प्रोवाइडर 2028 में लैंडिंग की दिशा में काम कर रहे हैं।

 

Read More एलन मस्क का बड़ा ऐलान, 2027 में अमेरिका के हर बच्चे को देंगे स्पेसएक्स का एक शेयर

 

 

Read More गोल्ड फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट : 2 मजदूरों की मौत, दीवार तोड़कर मजदूरों को निकाला

Tags: nasa

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम प्रदेश में सड़क पर मौत का तांडव : एक रात, 3 हादसे और 11 लोगों की मौत, चूरू से बगरू तक मचा कोहराम
ददरेवा के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में...
दुनिया में बजा भारत का डंका! अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल
पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले
पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान
सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया