मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

मुद्दे पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सौंपेगा ज्ञापन

 मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, चुनाव आयोग से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस आज चुनाव आयोग से मिलेगी। पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर हमला और भाजपा के दबाव में की गई कार्रवाई बताया है। शपथपत्र में लंबित मामले की जानकारी न देने के आधार पर नामांकन निरस्त हुआ। कांग्रेस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किये जाने के मुद्दे पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग से मिलेगा और इस बारे में ज्ञापन पत्र सौंपेगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आयोग ने पार्टी नेताओं को दोपहर 12 बजे यहां निर्वाचन सदन में मिलने का समय दिया है। पार्टी नेता नटराजन का नामांकन खारिज किये जाने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताते हुए पार्टी ने इस फैसले का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा के दबाव में यह कार्रवाई की गयी है। पार्टी का कहना है इससे राज्यसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो पाने के बाद उन्होंने आयोग परिसर के बाहर धरना दिया। धरने में सर्वश्री के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट और भूपेश बघेल सहित कई नेता शामिल रहे।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन का नामांकन पत्र कल जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। नामांकन पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने शपथपत्र में एक लंबित मामले की जानकारी नहीं दी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया। कांग्रेस ने इस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है, लेकिन इससे पहले पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखेगा।

 

Read More जोधपुर में 24 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, मातृ स्वास्थ्य तंत्र पर उठे गंभीर सवाल

Read More उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त : 3 लोगों की मौत, बोल्डर के नीचे दबे कई पशु

 

 

Read More फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग ऐप से 12.09 करोड़ की ठगी, मुंबई से महिला साइबर ठग गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें