युवाओं के भविष्य पर हमला नीट घोटाला : भाजपा की गलत नीतियों ने लाखों छात्रों के सपनों को तोड़ा, सैलजा ने कहा- तय हो सरकार की जवाबदेही

आत्महत्या जैसे कदम उठाने की खबरें बेहद दुखद

युवाओं के भविष्य पर हमला नीट घोटाला : भाजपा की गलत नीतियों ने लाखों छात्रों के सपनों को तोड़ा, सैलजा ने कहा- तय हो सरकार की जवाबदेही

कांग्रेस महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने NEET पेपर लीक को युवाओं के भविष्य पर हमला बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 22 लाख छात्रों का भरोसा टूटा है। सैलजा ने शिक्षा मंत्री की जवाबदेही, NTA जांच और JPC जांच की मांग उठाई।

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा सांसद एवं कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को देश के युवाओं के भविष्य पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ा है। सैलजा ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्रों ने मेहनत से परीक्षा दी, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और गड़बड़ियों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और भरोसे का प्रश्न है। कई छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने की खबरें बेहद दुखद हैं और सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करने और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जेपीसी जांच से बच रही है, जबकि देश का युवा पारदर्शिता और न्याय चाहता है। सैलजा ने कहा कि नीट यूजी 2024 भी विवादों में रहा था। बिहार में जांच के दौरान जली हुई कॉपियों से मिले सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए थे। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और सुप्रीम कोर्ट में भी कई याचिकाएं दायर हुई थीं। उन्होंने कहा कि 2021 में प्रॉक्सी उम्मीदवार बैठाने वाले सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ था, जबकि 2022 में भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए परीक्षा दिलाने के मामले सामने आए थे। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति, कई अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर पीएम मोदी नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति, कई अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड्स के पीएम रोब जेटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" स्तर पर ले जाने...
ईंधन बचाने के लिए रेल सफर पर निकलीं दिया कुमारी, बोलीं- छोटा प्रयास भी राष्ट्र निर्माण में अहम
बार-बार पेपर लीक पर जवाब दें केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री को तुरंत करें बर्खास्त : राहुल गांधी
उत्तर पश्चिम रेलवे की बड़ी उपलब्धि, 9 घंटे में पुराना पुल हटाकर नया तैयार
मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार
चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
आमेर महल के संरक्षण और सुविधाओं पर फोकस : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश