गणतंत्र दिवस से पहले LoC पर नापाक पाकिस्तान फिर कर रहा ड्रोन से घुसपैठ, चौकस सेना ने मिनटों में पहुंचाया बैकफुट पर

LoC–IB पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, सेना अलर्ट मोड में

गणतंत्र दिवस से पहले LoC पर नापाक पाकिस्तान फिर कर रहा ड्रोन से घुसपैठ, चौकस सेना ने मिनटों में पहुंचाया बैकफुट पर
जम्मू-कश्मीर में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कई इलाकों में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन्स मंडराते देखे गए।

जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कई इलाकों में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन्स मंडराते देखे गए। इसके बाद भारतीय सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई करते हुए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम को सक्रिय किया और देखते ही देखते सेना ने सभी ड्रोनों को सीमा पार वापस लौटा दिया। बता दें कि इस हादसा उस समय जबकि देश अपने 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों में लगा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, राजौरी जिले के तेरया इलाके में ब्लिंकिंग लाइट वाला एक ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया। ड्रोन की गतिविधि को घुसपैठ और आतंकी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। सेना ने संभावित खतरे को भांपते हुए एमएमजी (मीडियम मशीन गन) और एलएमजी (लाइट मशीन गन) से फायरिंग की, जिससे ड्रोन को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

बता दें कि ड्रोन की इस हरकत के बाद पूरी घाटी में सुरक्षाबलों के द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन के जरिए हथियार, विस्फोटक या मादक पदार्थ गिराने की कोशिश की जा सकती थी।

इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। नापाक पाकिस्तान की इस हरकत के बाद सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि सीमा पर किसी भी नापाक हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए तकनीकी निगरानी और जवाबी क्षमता को और मजबूत किया जा रहा है। घाटी में हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क बनी हुई हैं।

Read More नए तेल रूट बनने से होर्मुज का कम हो जाएगा महत्व : ट्रंप ने कहा- वैकल्पिक रास्ते हो रहे तैयार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी