नेतन्याहू ने मोदी को दिया अनोखा सरप्राइज : भारतीय कपड़े पहने आए नजर, कहा- मोदी एशिया के शेर

भारत इजराइल के साथ खड़ा है

नेतन्याहू ने मोदी को दिया अनोखा सरप्राइज : भारतीय कपड़े पहने आए नजर, कहा- मोदी एशिया के शेर

प्रधानमंत्री 2 दिवसीय दौरे पर तेल अवीव पहुंचे, जहां पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका भव्य स्वागत किया। मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया। आतंकवाद की निंदा करते हुए इजराइल के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने 2,000 साल पुराने रिश्तों और मजबूत साझेदारी पर जोर दिया।

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत के लिए इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू खुद पहुंचे। इसकेबबाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद को संबोधित किया। संसद में मोदी को संसद के सर्वोच्च सम्मानस्पीकर आॅफ नेसेट मेडलसे सम्मानित किया गया। संसद पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे लगाए। मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम आपके दर्द को समझते हैं। भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित है। भारत इजराइल के साथ खड़ा है।

भारतीय कपड़ों में आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर एक खास पल देखने को मिला। जॉइंट डिनर से पहले इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें अनोखा सरप्राइज दिया। नेतन्याहू भारतीय अंदाज में नजर आए। स्टोन कलर की नेहरू (मोदी) जैकेट, सफेद कुर्ता और नेवी पैंट में। उन्होंने एक्स पर तस्वीर साझा कर लिखा, “दोस्त मोदी को भारतीय लिबास में सरप्राइज दिया।

मैं यहां 140 करोड़ भारतीयों का संदेश लेकर आया हूं

Read More कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, गांधी परिवार के थी करीब

मोदी ने कहा कि इजराइली संसद के सामने खड़े होकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं एक प्राचीन सभ्यता भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरी प्राचीन सभ्यता को संबोधित कर रहा हूं। इजरायली संसद में बोलना सम्मान की बात है। मैं यहां 140 करोड़ भारतीयों की ओर से आपके लिए शुभकामनाएं, मित्रता, सम्मान और मजबूत साझेदारी का संदेश लेकर आया हूं।

Read More केरल विधानसभा चुनाव : केरलम में समाप्त हुआ मतदान; जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस वही कर सकेंगे मतदान, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत हुआ मतदान

आतंकवाद कभी सही नहीं हो सकता

Read More एक और भारतीय टैंकर ने होर्मुज किया पार : ला रहा 20,400 टन एलपीजी, अब तक 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन किए वापस

मोदी ने कहा कि किसी भी कारण से आम नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता। आतंकवाद कभी भी जायज नहीं है। भारत ने भी आतंकवाद का दर्द झेला है, इसलिए हमारी नीति स्पष्ट और सख्त है। हम गाजा शांति पहल का समर्थन करता हैं। मुझे विश्वास है कि यह पहल क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति ला सकती है। 

भारत में यहूदी समुदाय की पूरी भागीदारी

मोदी ने कहा कि मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत में यहूदी समुदाय बिना किसी डर, भेदभाव या उत्पीड़न के साथ रहा है। उन्होंने अपनी आस्था को सुरक्षित रखा और समाज में पूरी भागीदारी की। भारत और इजराइल का रिश्ता 2 हजार साल से भी पुराना है।

भारत में यहूदियों को कभी सताया नहीं गया: नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा कि भारत में यहूदियों पर कभी अत्याचार नहीं हुआ। भारत एक ऐसी सभ्यता है जहां यहूदियों को कभी सताया नहीं गया। भारत में यहूदियों का हमेशा सम्मान किया गया। भारत-इजरायल रिश्ते बेहद खास और मजबूत हैं। दोनों देशों के संबंध सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि दिल से जुड़े हुए हैं। भारत इजराइल का गठबंधन ताकत को कई गुना बढ़ा देता है।

Tags: netanyahu

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत
भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री...
संसद की तीन दिवसीय बैठक से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं अहम बैठक, इन अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति फाइनल
विद्यालय में सीपीआर प्रशिक्षण का सफल आयोजन, बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा
किसानों को बड़ी राहत : खरीफ-2025 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों की भुगतान तिथि बढ़ाई, 5.57 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
लोकभवन में राज्यों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं
सऊदी अरब, कतर और तुर्की की यात्रा पर जाएंगे पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए नए घटनाक्रम सामने आने के संकेत   
खराब मौसम के कारण दार्जीलिंग रैली में नहीं पहुंच पाए अमित शाह: गोरखा मुद्दे पर साधा ममता सरकार पर निशाना, बोले-इस बार होगा परिवर्तन