इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे

भारत और ईरान के बीच साझा हित

इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित ले जाने की अनुमति दे दी है। ईरानी राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि भारत हमारा दोस्त है, इसलिए भारतीय जहाजों के लिए इस अहम समुद्री मार्ग पर सकारात्मक फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। ईरान ने भारत को स्ट्रेट आॅफ होर्मुज से होकर दो एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत दे दी है।  इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है। फतहाली ने शुक्रवार को कहा कि भारत ईरान का दोस्त है और इस वजह से भारतीय जहाजों के लिए इस समुद्री मार्ग से गुजरने को लेकर सकारात्मक स्थिति जल्द सामने सकती है। जब पत्रकारों ने उनसे सीधे पूछा कि क्या भारत को स्ट्रेट होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिलेगा, तो उन्होंने कहा कि इस दिशा में जल्द ही स्थिति साफ हो सकती है। क्योंकि भारत हमारा दोस्त है। 

भारत और ईरान के बीच साझा हित

इसके अलावा राजदूत मोहम्मद फतहाली ने यह भी कहा कि भारत और ईरान के बीच क्षेत्रीय स्तर पर कई साझा हित हैं। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे के साथ सहयोग करते रहे हैं। ईरान का मानना है कि भारत और ईरान के क्षेत्र में समान हित हैं और दोनों देश कई मुद्दों पर साथ काम करते हैं। यही वजह है कि मौजूदा हालात में भी भारत को लेकर ईरान का रुख सकारात्मक है।

Tags: war

Post Comment

Comment List

Latest News

जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जल्द रिहाई मिलेगी। गृह मंत्रालय ने उनकी NSA के तहत हिरासत खत्म करने का...
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव
इंडियन फुटबॉल लीग : अमादू सूकौना के दो गोल से जीती मेजबान आरयूएफसी, नामधारी एफसी को 3-2 से हराया