नितिन गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा : बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- कार्य समयबद्ध पूरा होने से बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स दक्षता

परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण

नितिन गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा : बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- कार्य समयबद्ध पूरा होने से बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स दक्षता
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशन और वे-साइड सुविधाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध क्रियान्वयन से लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी, परिवहन लागत घटेगी, विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।

नई दिल्ली।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशन और वे-साइड सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। गडकरी ने बैठक में कहा कि ये परिवर्तनकारी परियोजनाएं देश में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एकीकृत परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही नये आर्थिक अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उनका यह भी कहना था कि इससे देश की लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धात्मकता में बड़ा सुधार होगा।

केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रमुख चुनौतियों की भी समीक्षा की और सभी पक्षों को लंबित बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध पूरा होने से लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी, परिवहन लागत कम होगी। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी तथा विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Tags: gadkari

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज काज में क्या है खास, जानें राज काज में क्या है खास, जानें
सूबे में इन दिनों रील बनाम रुल को लेकर चर्चा जोरों पर है।
विशाल गिद्ध इंडियन वल्चर का रेस्क्यू एंड रिलीज़, स्वस्थ होकर लौटा अपने प्राकृतिक आवास
गुजरात जा रही लग्जरी बस से 140 कार्टन बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प