नितिन नबीन ने भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले की विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना, पीएम मोदी ने किया स्वागत

निर्विरोध चुने गए भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, संभाला कार्यभार

नितिन नबीन ने भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले की विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना, पीएम मोदी ने किया स्वागत

बिहार के कद्दावर नेता नितिन नबीन (45) मंगलवार को निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पदभार संभालने से पहले उन्होंने झंडेवालान मंदिर और बंगला साहिब गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना की। नितिन नबीन के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मनङ्क्षजदर सिंह सिरसा, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। वहीं गृह मंत्रालय की ओर से नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिल गई है. 

नितिन नबीन सबसे पहले झंडेवालान स्थित शक्ति की देवी माता झंडेवाली के मंदिर जा कर प्रार्थना की । इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग स्थित श्री बाल्मिकी मंदिर में, बाबा खडगङ्क्षसह मार्ग सिंह प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। नितिन नबीन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब जा कर मत्था टेका।

गौरतलब है कि, नितिन नबीन ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नामांकन दाखिल किया था और नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की थी कि नितिन नबीन के आलावा किसी अन्य नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। नबीन के आज निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होगी, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य नेता उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं