लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार : सम्राट और विजय चौधरी की मौजूदगी में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सम्राट का सीएम बनना तय

बिहार में सत्ता परिवर्तन: नीतीश का इस्तीफा और नए सीएम की आहट

लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार : सम्राट और विजय चौधरी की मौजूदगी में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,  सम्राट का सीएम बनना तय

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पद से इस्तीफा देंगे, जिसके बाद नई सरकार का गठन होगा। पटना में हलचल तेज है; भाजपा और एनडीए की बैठकों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। ललन सिंह और विजय चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं का जमावड़ा शुरू हो चुका है।

पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंच चुके हैं और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। इस मौके पर उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे। इसके साथ ही एक बात साफ हो गई है अब बिहार में चलेगा सम्राट चौधरी का राज, अब मीटिंग में सिर्फ उनके नाम पर मुहूर लगाना ही बाकी है। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार को मेरा पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। मैने बिहार के लिए बहुत काम किया है अब नई सरकार बिहार के विकास के लिए काम करेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए आज पटना पहुंच गाए हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह को भाजपा आलाकमान ने पर्यवेक्षक बना कर बिहार भेजा है। उन्ही की देखरेख में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में गठबंधन के का नेता चुना जाना है।

इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद रामकृपाल यादव, लेसी सिंह बहुत से मंत्री भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजग विधायक दल के नये नेता राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 15 अप्रैल को लोकभवन में उनकी ताजपोशी की संभावना है।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेतों के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संक्षिप्त लेकिन अहम कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की आंखों में आंसू नजर आए। नीतीश कुमार ने लगभग 17 मिनट तक चली बैठक में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राज्यसभा जाने के निर्णय और राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जब बैठक में अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तो उपस्थित सभी मंत्री भावुक हो गए।

Read More तेजस्वी यादव का राजग सरकार पर निशाना : शिक्षक भर्ती परीक्षा में विलंब युवाओं के साथ खिलवाड़, कहा- नीतीश कुमार ने किया था परीक्षा शीघ्र कराने का वादा

इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए बिहार में लगभग दो दशकों तक शासन देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी बैठक को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। बैठक में कैबिनेट के समक्ष कोई आधिकारिक एजेंडा प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक का समापन एक समूह फोटो के साथ हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए।

Read More हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी बैंकॉक से लाया गया भारत : विदेश भाग गया था साहिल चौहान, सीबीआई और इंटरपोल की मदद से कार्रवाई को दिया अंजाम

बिहार राजनीति के इतिहास में आज का दिन सबसे अहम होगा क्योंकि आज नीतीश कुमार अपने सीएम से इस्तीफा देंगे और उससे भी जरूरी ये है कि आज बिहार को नया सीएम मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से पहले सीएम आवास पर हलचल शुरू हो गई। जदयू के बड़े नेताओं का सीएम आवास पर आना जाना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विजय चौधरी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले संजय झा सीएम आवास पर नजर आए। नीतीश कुमार JDU विधायक दल की मीटिंग नहीं लेंगे, लेकिन कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

Read More सफाई निरीक्षण करने फील्ड में उतरे निगम आयुक्त : सड़कों से खुद उठाया कचरा, आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश

इसके साथ ही आज दोपहर 3 बजे BJP विधायक दल और शाम 4 बजे होगी NDA विधायक दल की अहम बैठक होगी जिसमें नए सीएम के नाम पर निर्णय होगा। राजनीतिक गलियारों में खबरें है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवराज चौहान एक साथ पटना पहुंच सकते हैं। आज दोपहर 2 बजे होने वाली विधायक दल की अहम बैठक में सभी प्रमुख सदस्यों को उपस्थित होने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ