भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं : दबंग और अपराधी तत्वों का बढ़ा मनोबल, अखिलेश बोले- सत्ता के अहंकार में भाजपाई और सामंतवादी ताकतें कर रही अन्याय

फसल छीनने की साजिश कर रही

भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं : दबंग और अपराधी तत्वों का बढ़ा मनोबल, अखिलेश बोले- सत्ता के अहंकार में भाजपाई और सामंतवादी ताकतें कर रही अन्याय

लखीमपुरखीरी हो या मध्य प्रदेश का गुना। भाजपा नेताओं द्वारा किये जा रहे जुल्म, ज्यादती, उत्पीडऩ का तरीका एक जैसा है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में दबंग और अपराधी तत्वों के मनोबल इस कद बढ़ गये कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। यादव ने बुधवार को कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपाई और सामंतवादी ताकतें किसान, नौजवान, महिलाएं सभी के साथ अन्याय कर रहीं है। संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहब का नाम मिटाने का षड्यंत्र है। भाजपा उत्तर प्रदेश में तो किसानों पर अत्याचार कर ही रही है अन्य राज्यों, जहां उसकी सरकार है, वहां भी प्रताडि़त कर रही है। किसानों की जमीन और फसल छीनने की साजिश कर रही है। उत्तर प्रदेश का लखीमपुरखीरी हो या मध्य प्रदेश का गुना। भाजपा नेताओं द्वारा किये जा रहे जुल्म, ज्यादती, उत्पीडऩ का तरीका एक जैसा है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पीडि़तों की आवाज दबाई जा रही है। भाजपाइयों की सामंती सोच में नारी का न तो कोई मान है और न स्थान है। भाजपा जनता को बरगलाने के लिए झूठे नारे देती है। महिलाएं और बेटियां समय-समय पर अपनी पीड़ा और भाजपा की सच्चाई समाज के सामने लाकर इस सरकार की पोल खोलने का काम कर रही है। यादव ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा प्रदेश में सामंतवादी तरीके से सत्ता संचालित करना चाहती है। भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है। 

भाजपाई और उसके संगी साथी हर दौर में रूप बदल कर संविधान को हटाने और बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का नाम मिटाने का प्रयास करते है। भाजपाई सोच बाबा साहब और उनके विचारों से नफरत करती है। समाजवादी पार्टी और पीडीए संविधान और बाबा साहब के विचारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध और वचनबद्ध है। क्योंकि संविधान हमारी ढाल है। संविधान ही संजीवनी है। जब संविधान का रक्षा कवच पीडीए के पास है तब भाजपा और उसकी सरकार इतना शोषण और जुल्म ढा रही है, अगर संविधान खतरे में पड़ा तो प्रभुत्ववादी किस हद तक अत्याचार करेंगे, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आज, यीएम भजनलाल और मदन राठौड़ होंगे उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आज, यीएम भजनलाल और मदन राठौड़ होंगे उपस्थित
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और...
आरक्षण पर प्रदर्शन मामले की जांच की मॉनिटरिंग करें डीएसपी: हाईकोर्ट
बैतूल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कैंप कोर्ट में 89 मामलों का निपटारा
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी सीएनजी पाइपलाइन
जयपुर पुलिस का ऑपरेशन: वज्र प्रहार में 1074 ठिकानों पर दी गई दबिश, 327 अपराधी गिरफ्तार
सैकड़ों मील दूर से आता था नशे का जखीरा : मणिपुर और झारखण्ड से सप्लाई करने वाले तस्कर गिरफ्तार,  21 किलो अफीम बरामद
हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने हुए पेश