नोबेल चिकित्सा पुरस्कार 2025 : मैरी ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल, शिमोन साकागुची को सम्मान, रेगुलेटरी टी-सेल्स की खोज से ऑटोइम्यून रोगों का इलाज संभव

पुरस्कार कारोलिंस्का संस्थान की समिति ने घोषित किया

नोबेल चिकित्सा पुरस्कार 2025 : मैरी ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल, शिमोन साकागुची को सम्मान, रेगुलेटरी टी-सेल्स की खोज से ऑटोइम्यून रोगों का इलाज संभव

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई, और इस कड़ी में चिकित्सा का पुरस्कार कारोलिंस्का संस्थान की समिति ने घोषित कर दिया।

स्टॉकहोम। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई और इस कड़ी में चिकित्सा का पुरस्कार कारोलिंस्का संस्थान की समिति ने घोषित कर दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को प्रदान किया गया है। कमेटी ने बताया कि उन्हें यह सम्मान पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए दिया गया है यानी यह समझाने के लिए कि किस तरह शरीर अपनी रक्षा प्रणाली को नियंत्रित कर अपने ही उत्तकों पर गलती से हमला होने से रोकता है।

शोध से यह स्पष्ट हुआ है कि विशेष प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाएँ, जिन्हें रेगुलेटरी टी‑सेल्स कहा जाता है, इम्यून सिस्टम में एक सुरक्षात्मक भूमिका निभाती हैं। इन निष्कर्षों से यह समझने में मदद मिली है कि प्रतिरक्षा तंत्र के संतुलन को बहाल कर के ऑटोइम्यून रोगों और अन्य इम्यून संबंधित विकारों का इलाज कैसे विकसित किया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मिली सजा-ए-मौत पर भारत ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा-बांग्लादेश के हितों के... बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मिली सजा-ए-मौत पर भारत ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा-बांग्लादेश के हितों के...
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा दी गई फांसी की सजा पर भारत ने अपनी...
विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर लिया हिस्सा 
राजद विधायक दल का बड़ा फैसला, तेजस्वी यादव को बनाया विपक्ष का नेता
बीएलओ के आत्महत्या को लेकर गहरा आक्रोश किया व्यक्त, अभिभावक संघ ने उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की
सब-वे कार्य के कारण कोटा-सिरसा रेलसेवा मार्ग परिवर्तित, 4, 6 एवं 8 दिसंबर को होगी संचालित 
डॉ. हेतु भारद्वाज को मिला “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” साहित्य, समाज और मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
उपापन संस्थाओं में न्यूनतम बोलीदाता चयन पर वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश, एल-2 बोलीदाता को भी मौका मिलेगा