उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट का परीक्षण : 100 किमी तक के लक्ष्य को बना सकता है निशाना, परीक्षण में सटीकता और बेहतर क्षमता साबित

यह प्रणाली दक्षिणी सीमा पर मारक क्षमता की तैयारी में एक महत्वपूर्ण बदलाव

उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट का परीक्षण : 100 किमी तक के लक्ष्य को बना सकता है निशाना, परीक्षण में सटीकता और बेहतर क्षमता साबित
उन्नत निर्देशित मल्टीपल-लॉन्च रॉकेटों का सफल परीक्षण किया। केसीएनए के मुताबिक, ये रॉकेट स्वायत्त सटीक-मार्गदर्शन प्रणाली से लैस हैं और 100 किमी तक लक्ष्य भेद सकते हैं। संयुक्त ग्लाइड मोड में मारक क्षमता 115 किमी तक है। मार्शल पाक जोंग चोन ने इसे दक्षिणी सीमा पर लंबी दूरी की मारक क्षमता में अहम बदलाव बताया।

मॉस्को। उत्तर कोरिया ने उन्नत 240मिमी निर्देशित मल्टीपल-लॉन्च रॉकेटों का परीक्षण किया है। यह जानकारी गुरुवार को केसीएनए ने दी। परीक्षण किए गए रॉकेट एक स्वायत्त सटीक-मार्गदर्शन प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं और प्रक्षेपवक्र  में 100 किमी तक के लक्ष्य को निशाना बना सकते हैं। संयुक्त ग्लाइड मोड में, इनकी मारक क्षमता 115 किमी तक बढ़ जाती है। परीक्षण में इन विस्तारित रेंज रॉकेट की सटीकता एवं बेहतर क्षमता साबित हुई।

कोरियन पीपल्स आर्मी के मार्शल पाक जोंग चोन ने कहा कि यह प्रणाली दक्षिणी सीमा पर मारक क्षमता की तैयारी में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया के विरोधियों को इस बात का पता होना चाहिए कि हमने अपनी सेना के लंबी दूरी तक मार करने वाले सभी हथियारों को यथाशीघ्र सबसे नए हथियारों से बदल दिया है।

Tags: rocket

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘सचिव जी’ जितेंद्र कुमार पहुंचे जयपुर, मंडावा में शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग ‘सचिव जी’ जितेंद्र कुमार पहुंचे जयपुर, मंडावा में शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग
'पंचायत' वेब सीरीज फेम अभिनेता जितेंद्र कुमार आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' की शूटिंग के लिए जयपुर...
पैलेस ऑन व्हील्स से जयपुर पहुंचे आठ देशों के 64 पर्यटक, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : पार्टी ने की देशभर में आंदोलन की घोषणा, वेणुगोपाल बोले- मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध
गुस्से से लाल हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों को करोड़ों रूपए स्वाहा
15 माह पुराने महिला हत्याकांड का खुलासा : पति और बेटा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अखाड़ों में सीख रहे अस्त्र विद्या की बारीकियां, शोभा यात्रा में होगा साधना का प्रदर्शन
सालाना 7.68 लाख खर्च, फिर भी सूखे पौधे और गंदगी