इंसान नहीं, रोबोट ने लड़की को छेड़ा, फिर पुलिस ने क्या किया?

रोबोट था या रिमोट से चल रहा मनचला

इंसान नहीं, रोबोट ने लड़की को छेड़ा, फिर पुलिस ने क्या किया?
जर्मनी के कोलोन में 16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक रोबोट जब्त किया है। वायरल वीडियो में रोबोट महिलाओं को धक्का देते और गले लगाते दिखा। पुलिस दो युवकों की भूमिका की जांच कर रही है। रोबोट के साथ उनके मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। जांच होगी कि उसे रिमोट से चलाया गया या प्रोग्रामिंग से।

नई दिल्ली। जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने 16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ की। वायरल वीडियो में रोबोट को महिलाओं के एक समूह की ओर जाते, एक महिला को धक्का देते और अन्य महिलाओं को गले लगाते हुए दिखाई दिया। वीडियो में एक युवक रोबोट को पीछे खींचता और उस पर चिल्लाता हुआ भी दिखाई देता है, जबकि आसपास मौजूद लोग हंसते नजर आते हैं। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए रोबोट को जब्त कर लिया है।

दो युवक कर रहे थे नियंत्रित

पुलिस के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई इस घटना में 16 वर्षीय लड़की के गलत तरीके से छुआ और यौन उत्पीड़न जैसी हरकतें कीं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रोबोट को नियंत्रित करने वाले दो युवक भी इस घटना में शामिल थे या नहीं। दोनों युवकों पर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन उन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। आरोप है कि युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाया, इसे लाइव स्ट्रीम किया।

क्या पहले से की गई थी प्रोग्रामिंग?

Read More मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प : 9 कैदियों की मौत, मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल

पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्टोफ बर्मेल ने बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रोबोट की गतिविधियां पहले से प्रोग्राम की गई थीं या उसे वास्तविक समय में रिमोट के जरिए नियंत्रित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए इस तरह की घटना नया अनुभव है।

Read More पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं

दोनों युवकों के मोबाइल भी जब्त

Read More मौत की सजा से राहत तक! श्रीलंकाई मजदूर के मामले में सऊदी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट के पास घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची। वहां एक वाहन की डिक्की में रोबोट मिला। पुलिस ने रोबोट के साथ दोनों युवकों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

रोबोट की लंबाई लगभग 3 फीट 11 इंच

बताया जा रहा है कि रोबोट का मालिक 16 साल का है, जबकि उसका साथी 19 वर्षीय युवक है। रोबोट की लंबाई करीब 3 फीट 11 इंच है। सोशल मीडिया पर जर्मनी की पुलिस ने रोबोट की तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में रोबोट लाल और सुनहरे रंग का दिखाई दे रहा है। 

Tags: robot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी तरह का...
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर
दिल्ली प्रदर्शन में छाईं रितु बराला, राहुल की शाबाशी के बाद बदली प्रदेश की राजनीति की रुत