बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे

प्रदर्शन करते हुए थाने में जा रहे थे ज्ञापन सौंपने

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। घटना तब हुई जब वे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे थे। टीएमसी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए पुलिस व्यवस्था और चुनाव बाद हिंसा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

हुगली। पश्चिम बंगाल में हुगली में रविवार को एक प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला किया गया। इससे बनर्जी सड़क पर ही गिर पड़े। हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आयी। वह अपनी पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए चंडीतला थाने में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। वह नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जैसे ही उनको पुलिस ने रोका, तभी किसी ने उनके सिर पर पीछे से वार कर दिया, जिससे वे दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े।

इससे पहले शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर उस समय हमला किया, जब वे पार्टी समर्थक परिवार से मिलने जा रहे थे। यह हमला दक्षिण 24 परगना जिले में हुआ था। बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और राज्य सरकार ने उनको एक्स कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस ने कल्याण बनर्जी पर हुए हमले को पूरी तरह से अराजकता करार देते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर कहा कि चुनाव नतीजे घोषित हुए 26 दिन बीत चुके हैं, फिर भी चुनाव के बाद होने वाली ङ्क्षहसा बिना किसी रोक-टोक के जारी है। इन गुंडों को थाने के बाहर इकट्‌ठा होने की इजाजत कैसे दी गई। पार्टी ने यह भी पूछा है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी कैसे हो सकती है।

Tags: banerjee

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय