बीजेपी में अब नितिन नबीन युग: पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कालखंड में भाजपा का नेतृत्व युवा हाथों में

नितिन नबीन भाजपा के नए सारथी: पीएम मोदी बोले- 'विकसित भारत' के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

बीजेपी में अब नितिन नबीन युग: पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कालखंड में भाजपा का नेतृत्व युवा हाथों में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को भाजपा मुख्यालय में आयोजित 'संगठन पर्व' में नितिन नबीन का स्वागत किया। नबीन निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। पीएम मोदी ने उन्हें 'बॉस' बताते हुए कहा कि उनके युवा नेतृत्व में अगले 25 वर्षों का 'विकसित भारत' का संकल्प पूरा होगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अगले 25 वर्ष में विकसित भारत का निर्माण होना तय है और इस महत्वपूर्ण कालखंड के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व नितिन नबीन जैसा युवा नेता संभाल रहा है। पीएम मोदी ने पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित भाजपा संगठन पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी समारोह में नितिन नबीन ने पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। वह सोमवार को संगठनात्मक चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये गये।

पीएम मोदी ने कहा, अगले 25 वर्ष भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड है। इसमें विकसित भारत का निर्माण होना है। उन्होंने जोर देकर कहा, विकसित भारत का निर्माण होना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन एक तरह से मिलेनियल जेनरेशन के हैं और उन्होंने अपने आँखों के सामने भारत में बहुत बड़े बदलाव होते देखा है। 

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात नहीं है कि वह शासनाध्यक्ष कहे जाते हैं, बल्कि उनके जीवन में उनके लिए सबसे बड़े गर्व बात है कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बीते कई महिनों से पार्टी की छोटी इकाई से लेकर अध्यक्ष के चुनाव की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से और पार्टी की संविधान की भावना के साथ संपन्न हुआ है। चुनाव प्रक्रिया के विधिपूर्वक समापन पर पार्टी ने आज संगठन पर्व का आयोजन किया। 

इससे पहले पीएम मोदी ने पार्टी के नये अध्यक्ष को दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई दी और उनके गले में गमछा डालकर उनका स्वागत किया। पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नितिन नबीन मूलत: कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। उन्होंने कहा, ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।

Read More रुक नहीं रही हिंसा, और सख्त होता जा रहा अमेरिका : हालात और बिगड़े, ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाएगा भारत, तैयारी में जुटा विदेश मंत्रालय

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा एक संस्कार है, भाजपा एक परिवार है। हमारे यहां 'मेंबरशिप' से भी ज्यादा 'रिलेशनशिप' होती है। भाजपा एक ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं, प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है।  पीएम मोदी ने कहा, हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। भाजपा की शून्य से लेकर शिखर तक की यात्रा में यह सदैव प्रतिङ्क्षबबित होता रहा है। 

Read More महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: नागपुर में हुई झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल, पुलिस केस दर्ज

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं का चरित्र और संस्कार ऐसा है कि उनके लिए 'खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश' होता है। उन्होंने इसे भाजपा के हर कार्यकर्ता का संस्कार और जीवनमंत्र बताया और कहा, इसी भाव के साथ बीते 11 वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों पर विजय पाई है।

Read More दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम

उन्होंने गत 11 वर्षों की भाजपा की यात्रा को जन-विश्वास अर्जित करने की अछ्वुत यात्रा बताया और कहा कि पार्टी पर जनता-जनार्दन का भरोसा किस प्रकार सुदृढ़ हुआ है, यह हाल के विधानसभा चुनावों से लेकर स्थानीय निकाय चुनावों में भी देखने को मिला है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाये जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन बातों को कभी असंभव माना जाता था, आज ये हकीकत बन चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा, दशकों तक हमारे आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक से जोड़कर देखा गया। लेकिन भाजपा की संवेदनशीलता, संस्कार और समानता की भावना ने आदिवासियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों की पीड़ा तक को समझा और उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनायीं।    

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव एक व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके और भाजपा के संविधान की भावना के साथ आज विधिपूर्वक सम्पन्न हुए हैं। 'संगठन पर्व' का आज का यह विशाल आयोजन पार्टी की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। 

पीएम मोदी ने कहा, लोगों को लगता होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गये। 25 साल से ये लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है। जब बात पार्टी के विषयों पर आती है, तब मैं एक कार्यकर्ता हूं और माननीय नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं।

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश के लिए एक महत्वपूर्ण काल खंड के प्रारंभ में भाजपा का नेतृत्व नितिन नबीन जैसा युवा नेता संभाल रहा है, जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नबीन एक तरह से 'मिलेनियल जेनरेशन' के हैं और उन्होंने अपने आंखों के सामने भारत में बहुत बड़े बदलाव होते देखा है। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्ष भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड है। इसमें विकसित भारत का निर्माण होना तय है।

कार्यक्रम के मंच पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह,अमित शाह और नितिन गडकरी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्षमण उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अलापा मैंने रूकवाया भारत-पाक युद्ध का राग, बोलें-परमाणु हथियार तक पहुंचने वाली थी बात राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अलापा मैंने रूकवाया भारत-पाक युद्ध का राग, बोलें-परमाणु हथियार तक पहुंचने वाली थी बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार, 21 जनवरी 2026 को अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर व्हाइट हाउस...
शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 पर बंद, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे
कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे भाजपा कार्यालय : गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सुनी जनसमस्याएं, कहा- भजनलाल सरकार पर जनता का भरोसा मजबूत
‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज : जबरदस्त एक्शन और रोमांस का लगेगा तड़का, शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने जीता सबका दिल 
दो कारों से 1.08 करोड़ रुपए का गांजा बरामद :  दो तस्कर गिरफ्तार, कारों की विंड स्क्रीन पर लगा था वकील का लोगो
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, मंत्रिमंडल की मंजूरी
सीमा सुरक्षा मुद्दा: इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने की सीरिया के अंतरिम नेता अल-शारा ने बात