अब पाकिस्तान ने भी ट्रम्प का युद्ध विराम का दावा किया खारिज, डार ने कहा- भारत ने कभी तीसरे पक्ष के दखल को नहीं स्वीकारा  

भारत आगे बढ़े तो बातचीत को तैयार 

अब पाकिस्तान ने भी ट्रम्प का युद्ध विराम का दावा किया खारिज, डार ने कहा- भारत ने कभी तीसरे पक्ष के दखल को नहीं स्वीकारा  
इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रुकवाने में मध्यस्थता करने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे को खारिज किया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रुकवाने में मध्यस्थता करने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे को खारिज किया है। डार ने मंगलवार को कतर में अल-जज़ीरा को दिए साक्षात्कार में पहली बार स्वीकार किया कि भारत ने कभी भी दोनों देशों के बीच के मुद्दे में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के समक्ष युद्धविराम का मुद्दा उठाया था, तो उन्होंने कहा कि भारत का हमेशा से यह मानना रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दे पूरी तरह से द्विपक्षीय हैं।

प्रस्ताव रखा पर भारत सहमत नहीं :

डार ने कहा कि अमेरिका ने मई में सैन्य कार्रवाई रुकवाने का प्रस्ताव रखा था और यह भी कहा था कि भारत तथा  पाकिस्तान के बीच बातचीत किसी तटस्थ स्थान पर हो सकती है, लेकिन 25 जुलाई को वाशिंगटन में  रुबियो के साथ बैठक में उन्हें बताया गया कि भारत इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं था।

भारत आगे बढ़े तो बातचीत को तैयार :

Read More राजस्थान पुलिस का प्रदेशव्यापी विशेष अभियान : दो दिन में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, 221 नशा तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भारत आगे बढ़े, तो पाकिस्तान अब भी बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, भारत का कहना है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है। हम किसी चीज की भीख नहीं मांग रहे हैं। हम एक शांतिप्रिय देश हैं और हमारा मानना है कि बातचीत ही आगे बढ़ने का रास्ता है, लेकिन बातचीत के लिए दो लोगों की ज़रूरत होती है।   

Read More दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर 16 मेट्रो स्टेशन फिर बंद : डीएमआरसी ने जारी की प्रभावित स्टेशनों की सूची, इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त राजस्थान आवासन मंडल : चार आवासीय अभियंताओं का सम्मान, 31 जुलाई को हो रहे हैं सेवानिवृत्त
राजस्थान आवासन मंडल के चार अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं...
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा करना उसकी राजनीति: मदन राठौड़
बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट, आईटी शेयरों में दिखा निवेशकों का आकर्षण
दीर अल-बलाह में इज़रायली कार्रवाई तेज, आईडीएफ ने हमास के सुरक्षा प्रमुख को मार गिराने का दावा किया
केशव मौर्य का बड़ा बयान, बोले- छात्र आंदोलन में हिंसा करने वालों पर कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
गर्भवतियों को अब बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा खून, मातृ मृत्यु रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला