नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए

प्रश्न पुस्तिका के डिजाइन में भी बदलाव

नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए
एनटीए ने NEET-UG 2026 को अधिक छात्र-अनुकूल बनाते हुए परीक्षा अवधि 15 मिनट बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है। परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। रफ वर्क के पेज 2 से बढ़ाकर 4 किए गए हैं और उनका स्थान भी बदला गया है, जिससे गणना व आरेख बनाना आसान होगा। उद्देश्य है परीक्षा अनुभव को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाना।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) -2026 परीक्षा को अधिक छात्र-अनुकूल बनाने के लिए परीक्षा समय को 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है। एनटीए ने शुक्रवार को सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। अब परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक आयोजित होगी। इस अतिरिक्त समय में उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर और अन्य अनिवार्य औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा, जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा समय में किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होगी।

इसके अलावा, प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए उपलब्ध स्थान को भी बढ़ाया गया है। पहले जहां केवल दो रफ वर्क पेज दिए जाते थे, वहीं अब छात्रों को चार रफ वर्क पेज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे गणनाएं, आरेख और अन्य कार्य करने में अधिक सुविधा मिलेगी। एनटीए ने प्रश्न पुस्तिका के डिजाइन में भी बदलाव किया है। पहले रफ वर्क के सभी पृष्ठ पुस्तिका के अंत में दिए जाते थे, लेकिन कई अभ्यर्थियों, विशेषकर बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों ने इसे असुविधाजनक बताया था। इस समस्या के समाधान के लिए अब दो रफ वर्क पेज निर्देश पृष्ठ के तुरंत बाद प्रारंभ में और दो पेज पुस्तिका के अंत में दिए जाएंगे। यह व्यवस्था अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा दोनों संस्करणों में लागू होगी।

एजेंसी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में किए गए ये छोटे-छोटे सुधार अभ्यर्थियों के परीक्षा अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सहज, सुविधाजनक और छात्र-केंद्रित बनाना है, जबकि निष्पक्षता और सुरक्षा के उच्च मानकों को भी बनाए रखा जाएगा।

Tags: neet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में देश के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई...
नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए
विकासशील देशों पर वैश्विक संघर्षों का असर अधिक : संरक्षण के लिए संतुलित वैश्विक उपायों की जरूरत, ग्लोबल कन्वर्जेंस फॉर ग्रोथ समिट की बैठक में बोली सीतारमण
रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज 
स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा