एनटीए की छात्रों से अपील : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षा, अफवाहों पर ध्यान ना दें

लाखों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए की मेहनत

एनटीए की छात्रों से अपील : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षा, अफवाहों पर ध्यान ना दें
एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा से तीन दिन पहले अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील की है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। छात्रों को शांत रहकर अपनी तैयारी पर भरोसा रखने, पर्याप्त आराम करने और केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा से तीन दिन पहले देशभर के अभ्यर्थियों से तैयारी पर भरोसा रखने और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की है।  एनटीए ने गुरुवार को एक विशेष संदेश जारी कर छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी और किसी भी तरह की स्थगन संबंधी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

केवल एनटीए की सूचना पर ही विश्वास करें-  उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है और अब समय अपने प्रयासों पर विश्वास रखने का है। एजेंसी ने छात्रों से पर्याप्त आराम करने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।

एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एनटीए ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार के प्रयासों से सख्ती से निपटा जाएगा।

 

Read More राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर : एक ही दिन में 9703 वाहनों पर कार्रवाई, लाल-नीली बत्ती और काली फिल्म लगे वाहनों के काटे चालान

Tags: students

Post Comment

Comment List

Latest News

नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के...
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला
जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व की खड़गे ने की प्रशंसा : जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, बोले - वंचितों की आवाज बने कांग्रेस नेता
रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल
कॉल्विन शील्ड सीनियर स्टेट चैंपियनशिप : करण लाम्बा का शतक, जयपुर ने बीकानेर को फॉलोआन खिलाया
NEET री-एग्जाम से पहले Telegram को बड़ा झटका : दलीलें नहीं आईं काम, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका