उत्तराखंड में हिमस्खलन की चपेट में आए 3 श्रमिकों के शव बरामद : अब तक 7 लोगों की मौत, एक व्यक्ति लापता

रेस्क्यू किए जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया

उत्तराखंड में हिमस्खलन की चपेट में आए 3 श्रमिकों के शव बरामद : अब तक 7 लोगों की मौत, एक व्यक्ति लापता

अपराह्न बताया कि लापता एक श्रमिक की तलाश जारी है। खोज एवं बचाव दलों द्वारा उसका रेस्क्यू किए जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

देहरादून। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता चल रहे 3 श्रमिकों के शव खोज एवं बचाव दलों ने बरामद किए हैं। इससे पहले 4 श्रमिकों के शव बरामद किए गए थे। इस प्रकार अब तक कुल सात श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, देहरादून निवासी एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने आज अपराह्न बताया कि लापता एक श्रमिक की तलाश जारी है। खोज एवं बचाव दलों द्वारा उसका रेस्क्यू किए जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 44 श्रमिकों को ज्योतिर्मठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति सामान्य है। उनके उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है तथा उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सुमन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों का एम्स, ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। एम्स, ऋषिकेश प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार है।

 

Tags: avalanche

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई