ईरान पर तेल से जुड़े प्रतिबंध कुछ समय के लिए हटाए, वेंस ने कहा- संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निरीक्षकों को देश में वापस लौटने की अनुमति देगा ईरान
एक सफल अंतिम समझौते के लिए बहुत अच्छी नींव रखी
बुर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड)। अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों को कुछ समय के लिए हटा लिया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निरीक्षकों को देश में वापस लौटने की अनुमति देगा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ने कल कहा कि ईरान पर तेल से जुड़े प्रतिबंध कुछ समय के लिए हटाए गये है। पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि यह कदम तब उठाया गया जब ईरान, संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निरीक्षकों को देश में वापस आने की इजाजत देगा।
स्विट्जरलैंड के आलीशान बुर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में बातचीत के बाद वेंस ने पत्रकारों से कहा, हमने एक सफल अंतिम समझौते के लिए बहुत अच्छी नींव रखी है। इस बातचीत का मकसद ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध को खत्म करना है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि परमाणु मुद्दे पर बहुत संक्षिप्त चर्चा हुई लेकिन विस्तार से कोई बातचीत नहीं हुई।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य, जो दुनिया के ज्यादातर तेल के लिए एक अहम रास्ता है - अब जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खुला है। ईरान ने युद्ध की शुरुआत में ही इस जलमार्ग को बंद कर दिया था, जिससे पूरी दुनिया में आर्थिक हलचल मच गई थी।

Comment List