अफगानिस्तान में मचा कोहराम : बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह

बस-ट्रक भिड़ंत में महिलाएं-बच्चे भी मृतकों में

अफगानिस्तान में मचा कोहराम : बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह
तड़के भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हो गए। कंधार-हेरात राजमार्ग पर तेज रफ्तार यात्री बस सामने से आ रहे मालवाहक ट्रक से टकरा गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में गुरूवार तड़के  एक भीषण सड़क हादसे में एक यात्री बस और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अजीज अहमद अजीजी के अनुसार, यह दुर्घटना कंधार-हेरात राजमार्ग पर जहरी जिले के हौज-ए-मदद इलाके में स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग 6 बजे हुई। एक तेज रफ्तार यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं और घायलों में  तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाकों में खराब सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर ऐसे सड़क हादसे होते रहते हैं।

Tags: collision

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
वैश्विक बाजार में बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी...
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर
दिल्ली प्रदर्शन में छाईं रितु बराला, राहुल की शाबाशी के बाद बदली प्रदेश की राजनीति की रुत
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधानों और जिला प्रमुखों की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का गणित