मुम्बई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने सभी बच्चों को बचाया सुरक्षित 

आरोपी का वीडियो आया सामने 

मुम्बई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने सभी बच्चों को बचाया सुरक्षित 

मुंबई के पवई रा स्टूडियो में रोहित आर्या ने 17 बच्चों, एक वृद्ध व एक अन्य को बंधक बनाया। स्पेशल कमांडो व पुलिस ने एक घंटे में सभी सुरक्षित निकाले; आर्या की पुलिस की गोली लगने से घायल होकर अस्पताल में मौत हुई। घटनास्थल से एयरगन व रासायनिक पदार्थ बरामद। आरोपी ने आर्थिक तनाव व धमकीभरी वीडियो जारी की।

मुंबई। शहर के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। पैरेंट्स को जैसे ही सूचना मिली कि उनके बच्चों को बंधक बनाया गया है। स्टूडियो के बाहर नीचे भीड़ जमा हो गई।

रोहित ने करीब पौने दो बजे 17 बच्चों, एक वृद्ध और एक अन्य नागरिक को बंधक बना लिया था। पुलिस और स्पेशल कमांडो ने एक घंटे की कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस को घटनास्थल से एक एयरगन और केमिकल भी मिला था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था।

आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में था आरोपी :

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित आर्या मूल रूप से पुणे का रहने वाला था। उसे महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग के एक स्कूल का टेंडर मिला था। रोहित का कहना था कि उसे इस प्रोजेक्ट का भुगतान अब तक नहीं मिला था। जिसके चलते वह आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

Read More 9वीं राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान का ऐतिहासिक परचम

मेरे विभाग ने सारे पैसे दे दिए थे : केसरकर

Read More विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दी नेता प्रतिपक्ष टीकारा जूली को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस बीच पूर्व मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि रोहित को मेरे स्कूल में काम दिया गया था। उसने मेरे विभाग से पैसे लिए। बंधक बनाना गलत है।

Read More पूर्वी चम्पारण में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

मदद की गुहार लगाते दिखे बच्चे :

स्टूडियो में बंधक बनाए गए बच्चे खिड़की से मदद की गुहार लगाते नजर आए। इसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इलाके को चारों ओर से घेर लिया। रोहित अंदर से लगातार पुलिस को धमका रहा था और कह रहा था कि कार्रवाई की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

पुलिस ने आरोपी को बातचीत में लगाकर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की। आरोपी को समझाने में नाकाम रहने पर पुलिस बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में घुसी। इस दौरान आर्या ने पुलिस पर फायरिंग की और बच्चों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। जवाबी कार्रवाई में आर्या पुलिस की गोली से घायल हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक एयर गन और कुछ रासायनिक पदार्थ बरामद किए।

आरोपी का वीडियो आया सामने :

रोहित का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है। मैं रोहित आर्या हूं। सुसाइड करने के बजाय मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी बहुत ही साधारण मांगें हैं और कुछ सवाल हैं। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूंए उनसे सवाल पूछना चाहता हूं। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं और मैं कोई अनैतिक मांग नहीं कर रहा हूं। मैंने एक प्लान के तहत बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मुझे थोड़ा भी उकसाया गया तो मैं इस स्टूडियो को आग लगा दूंगा। मुझे उकसाया न जाएए नहीं तो मैं बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाला कदम उठा लूंगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोवा में क्लब में फटा सिलेंडर : आग लगने से कई लोगों की मौत, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा  गोवा में क्लब में फटा सिलेंडर : आग लगने से कई लोगों की मौत, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा 
दुर्घटना के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने दुर्घटना की जांच...
वन सेवा के अधिकारी पर फर्जी दिव्यांगता का आरोप : सेवाकाल में सिस्टम का दुरूपयोग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस
प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े 
भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 
निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान