ऑपरेशन हार्डबॉल : एफबीआई की लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई, 24 लोग गिरफ्तार

अमेरिकी अदालत में 37 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

ऑपरेशन हार्डबॉल : एफबीआई की लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई, 24 लोग गिरफ्तार
अमेरिका, कनाडा और स्पेन की संयुक्त कार्रवाई में एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर 50 से अधिक जगहों पर छापे मारे। 24 लोग गिरफ्तार हुए, 37 पर आरोप तय किए गए। नेटवर्क पर हत्या, ड्रग तस्करी और वसूली के आरोप हैं। एफबीआई ने गैंग सदस्य सतबीर सिंह पर 50 हजार डॉलर का इनाम भी घोषित किया।

नई दिल्ली। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कनाडा और स्पेन के साथ मिलकर ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को निशाना बनाते हुए 50 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया और अमेरिकी अदालत में 37 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस कथित नेटवर्क पर हत्या, ड्रग तस्करी और जबरन वसूली जैसे आरोप हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि यह नेटवर्क कनाडा में प्रमुख कनाडाई सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हुई हत्या से जुड़ी साजिश में शामिल था। इस बीच एजेंसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य सतबीर सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50 हजार डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। वह लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध समूह के साथ कथित तौर पर जुड़े होने के कारण वांछित है।

एफबीआई ने पोस्ट किया, एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध समूह के साथ जुड़े सतबीर सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50 हजार डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। एफबीआई के अनुसार, यह समूह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा के अन्य हिस्सों में कई हिंसक आपराधिक गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल है। एजेंसी ने कहा, जिस किसी के पास भी सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी हो, उससे एजेंसी से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

Tags: lawrence

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर