ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक : आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित, राजनाथ ने कहा- सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को करते है नमन

आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित

ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक : आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित, राजनाथ ने कहा- सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को करते है नमन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर इसे राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का प्रतीक बताया। उन्होंने सशस्त्र बलों के शौर्य, बलिदान, सटीकता और त्रि-सेवा समन्वय की सराहना की। यह अभियान आधुनिक सैन्य अभियानों का नया मानदंड बना। यह आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती का भी प्रतीक है और देश के लिए गर्व विषय है।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है। सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। उन्होंने  कहा, ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर हम अपने सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं, जिनका साहस और समर्पण निरंतर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस अभियान के दौरान उनके कार्यों ने अद्वितीय सटीकता, सेवाओं के बीच निर्बाध संयुक्तता और गहरे समन्वय का परिचय दिया, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है, जो दर्शाता है कि हमारे सशस्त्र बल हर महत्वपूर्ण क्षण में निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सदैव तैयार हैं। यह भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति का भी प्रमाण है, जो क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय दृढ़ता को भी सुदृढ़ कर रही है। उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए पिछले वर्ष आज के दिन ही ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।

Tags: rajnath

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस