नीट मुद्दे पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा विपक्ष : सुधांशु ने लगाया आरोप, कांग्रेस नहीं चाहती सदन में हो चर्चा

फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का लिया फैसला

नीट मुद्दे पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा विपक्ष : सुधांशु ने लगाया आरोप, कांग्रेस नहीं चाहती सदन में हो चर्चा
त्रिवेदी ने नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस और विपक्ष पर राजनीति कर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हितों को लेकर संवेदनशील है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। त्रिवेदी ने छात्रों से आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों पर नीट पेपर लीक मामले पर व्यवस्था बनाने के बजाय अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। डॉ. त्रिवेदी गुरुवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसद राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में चर्चा की मांग रहे है, लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती कि सदन में इस पर चर्चा हो। भाजपा नीत राजग सरकार इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को साफ कहा कि छात्रों के हितों से बढ़कर कुछ भी नहीं है और वे इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसलिए, फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फ़ैसला लिया गया, ताकि तेजी से न्याय मिल सके और दोषियों को तुरंत सजा दी जा सके।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार विद्यार्थियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। छात्रों को किसी राजनीतिक नजरिए से नहीं देख रही है। विपक्ष व्यवस्था बनाने के बजाय अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। मैं छात्रों से यह भी कहना चाहता हूँ कि आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ मौकापरस्त, सत्ता के भूखे और अराजक तत्व आपके आंदोलन का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और ये वही लोग हैं जो अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए समय-समय पर अपना चेहरा बदलते रहते हैं। 

भाजपा सांसद ने कहा कि  ये वही लोग हैं जो राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और किसान आंदोलन के समय भी देखे गए थे। फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फ़ैसला ले लिया गया है। जनता को यह तय करने दें कि कौन सही है, कौन गलत है, कौन ईमानदारी के लिए प्रतिबद्ध है और कौन पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इससे पहले डॉ. त्रिवेदी ने इस नीट के मुद्दे पर मोदी के एक्स पर पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, नरेन्द्र मोदी सरकार छात्रों के हितों के प्रति संवेदनशील है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Read More उत्तराखंड में टनल में हादसा : कंक्रीट ब्लॉक टूटकर गिरा, चपेट मे आने से एक श्रमिक की मौत

Tags: sudhanshu

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स 363 अंक गिरकर...
जंतर-मंतर लाठीचार्ज : AAP का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी से युवाओं से माफी की मांग
अमेरिका-सउदी अरब के बीच नागरिक परमाणु समझौता, विशेषज्ञों को सता रहा हथियारों की होड़ शुरू होने का डर
वन विभाग में अटके तबादलों को मिली रफ्तार, 19 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी
आरपीएससी ने विभिन्न पदों के साक्षात्कार कार्यक्रम किए जारी, 31 जुलाई से 14 अगस्त तक होंगे इंटरव्यू
जंतर-मंतर बताएगा बारिश का हाल, प्राचीन वायु परीक्षण से होगा वर्षा का पूर्वानुमान
मोदी भी लें पेपर लीक की जिम्मेदारी : युवाओं की मांगों को दबाने के लिए किया लाठीचार्ज, प्रियंका ने कहा- किसी दोषी को नहीं मिली सजा