बारिश की बौछारों के बीच संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन : सरकार से मांगा जवाब, हाथों में बैनर लेकर लगाए सरकार विरोधी नारे
चढ़ावा चोरी मामले की व्यापक जांच करने की मांग
संसद की कार्यवाही से पहले विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को बारिश के बीच प्रदर्शन किया। कांग्रेस, सपा, टीएमसी, जेएमएम और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों ने बैनर-तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद समेत सांसदों ने चढ़ावा चोरी मामले की जांच और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।
नई दिल्ली। कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के सांसदों में चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर सरकार से जवाब देने की अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में बुधवार को भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी संसद हाथों में बैनर और तख्तिया लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारी सांसद गृहमंत्री अमित से पुलिस करवाई पर जवाब देने और चढ़ावा चोरी मामले की व्यापक जांच करने की मांग कर रहे थे।
बारिश की बौछारों के बीच प्रदर्शन करने वाले सांसदों में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद, तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना उद्धव गुट तथा अन्य कई दलों के संसद सदस्य मौजूद थे।
Tags: demanded
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Sep 2026 11:20:49
जयपुर नगर निगम के चार वार्डों के पांच बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान। सुबह से मतदान...

Comment List