आतंकवादी हमलों से थर्राया पाकिस्तान: दो पुलिस जवानों की हत्या, कांस्टेबल को घर के बाहर गोलियों से भूना
तलाशी अभियान शुरू
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग हमलों में दो पुलिस जवानाें की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजा घटना शुक्रवार सुबह की है, जब बन्नू जिले के आजाद मंडी इलाके के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। कांस्टेबल एक धार्मिक सभा में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।
एक अन्य अलग हमले में गुरुवार रात सैदगी बका खेल इलाके में एक और पुलिस कांस्टेबल को उसके घर के बाहर गोली मार दी गयी। अधिकारी ने दोनों घटनाओं को आतंकवादी हमला करार दिया है और कहा कि मामले की जांच चल रही है।अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Comment List