पाकिस्तान के भारत पर हमले जारी : कई ड्रोन से बनाया निशाना, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने किए नष्ट 

भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी

पाकिस्तान के भारत पर हमले जारी : कई ड्रोन से बनाया निशाना, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने किए नष्ट 

सेना ने कहा कि ऐसी ही एक घटना में आज सुबह लगभग 05 बजे अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए।

नई दिल्ली। भारतीय सेनाओं के पाकिस्तान के भीतरी इलाकों में जोरदार हमले से हताश पाकिस्तान ने बीती रात पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन से कई हमले किए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। 

सेना ने कहा कि ऐसी ही एक घटना में आज सुबह लगभग 05 बजे अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया। सेना ने कहा कि  भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह नापाक प्रयास किसी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।

Tags: targets

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहारनपुर पहुंचकर एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति...
ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान : इस साल सामान्य से कम रहेगी बारिश, अल नीनो बदल सकता है हालात
गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता
Nitish Kumar आज देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा : आखिरी कैबिनेट मीटिंग खत्म; शाम 4 बजे NDA विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू
बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले
गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार