कश्मीर में बादल फटने से तबाही : आपदा में 38 लोगों की मौत, कई लोग बहे
हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया
इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि किश्तवाड़ के चोसिती में बादल फटने की घटना से दुखी हूं।
जम्मू। कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती गांव चोसिती में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में करीब 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बाढ़ में कई लोगों के बहने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किश्तवाड़ के चोसिती गांव में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। राहतकर्मियों ने करीब 65 लोगों को बाहर निकाला है। इसके अलावा अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम जारी है। करीब 120 लोग घायल हैं, जिनमें से 37 की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 200 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि किश्तवाड़ के चोसिती में बादल फटने की घटना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सिन्हा ने कहा कि सामान्य, पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल अधिकारियों को राहत-बचाव अभियान में तेजी लाने एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

Comment List