बहुजन समाज के लोगों को बसपा से उम्मीद : सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए पार्टी को दे रहे समर्थन, मायावती ने कहा- बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य

सामाजिक माहौल की आवश्यकता पर बल दिया

बहुजन समाज के लोगों को बसपा से उम्मीद : सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए पार्टी को दे रहे समर्थन, मायावती ने कहा- बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य

संसद में हाल के टकराव और गतिरोध सहित जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए बेहतर राजनीतिक और सामाजिक माहौल की आवश्यकता पर बल दिया गया।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि देश भर में बहुजन समाज के लोग बसपा और उसके नेतृत्व से उम्मीद लगाए हुए हैं। बाबा साहेब के संविधान और उनके मानवतावादी विचारों को मानने वाले लोग सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए बसपा को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, किसान और बहुजन समाज के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी। मायावती की अध्यक्षता में माल एवेन्यू स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में आयोजित ऑल इंडिया बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने और देश के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही संसद में हाल के टकराव और गतिरोध सहित जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए बेहतर राजनीतिक और सामाजिक माहौल की आवश्यकता पर बल दिया गया।

उन्होंने बैठक में राज्यवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि बसपा का मिशन डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के आंदोलन को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे पार्टी मजबूत होती है, विरोधियों के षड्यंत्र भी बढ़ते हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को इन चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए सत्ता प्राप्ति के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना होगा। मायावती ने अन्य राजनीतिक दलों पर बड़े पूंजीपतियों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा अपने समर्थकों के सहयोग से चलने वाली पार्टी है और संविधान के मूल उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की नीतियों और कार्यशैली के कारण उनकी विश्वसनीयता कम हो रही है, जबकि बीएसपी अपने'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर चलते हुए लोगों के बीच नई उम्मीद के रूप में उभर रही है।

बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बहुजन समाज के हितों के लिए संघर्ष जारी रखें और पार्टी संगठन को मजबूत करें। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने की भी सलाह दी, जो व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण बहुजन आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा मायावती ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों, विशेषकर अमेरिका के साथ होने वाली व्यापारिक डील को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश के किसानों और बहुजन समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले करने चाहिए, ताकि उनके अधिकार और भविष्य सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि बीएसपी का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के मिशन को आगे बढ़ाना है और पार्टी इस लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: BSP

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर
दोनों नेताओं ने कहा कि चौथी पहल के रूप में सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) को सशक्त बनाने के लिए...
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक साल से था फरार
बालिका को अकेला देखकर निर्माणाधीन भवन में ले गया चौकीदार : बच्ची से किया दुष्कर्म, शोर करने पर मौके से भागा आरोपी
नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
मोदी का कांग्रेस पर हमला : भारत की उपलब्धियों को विवादों में घसीटने में लगे विपक्षी दल, कहा- विकास बनाम जहरीली राजनीति आगामी दौर की मुख्य लड़ाई
भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं
कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल